{"_id":"6188eb98f13a9e483d17712f","slug":"dead-body-of-salesman-found-hanging-from-noose-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फंदे से लटकता मिला सेल्समैन का शव, पिछले महीने ही किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फंदे से लटकता मिला सेल्समैन का शव, पिछले महीने ही किया था प्रेम विवाह
Mon, 08 Nov 2021 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:49 PM IST
सार
आदित्य शर्मा प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। गत अक्तूबर में ही साहबगंज की अदिति गुप्ता से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के रेल विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव शनिवार रात 10 बजे कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। अब रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर इलाके के इंद्रप्रस्थ पुरम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आदित्य शर्मा प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करते थे। गत अक्तूबर में ही साहबगंज की अदिति गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। मंदिर में शादी के बाद अदिति के साथ वह रेल विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे।
शनिवार की सुबह आदित्य ने पत्नी को अपने पुश्तैनी मकान इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी छोड़ा था। दोपहर तीन बजे ड्यूटी कर घर पहुंचा और उसके बाद डायरी लेने की बात कहकर रेल विहार वाले आवास पर चला गया। शनिवार की रात 10 बजे आदित्य के बड़े भाई मंजीत ने जब उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
ऐसे में परिजन चिंतित हो गए और रेल विहार स्थित मकान पर पहुंचे। वहां उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। इस संबंध में शाहपुर एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग ही आया है। रिपोर्ट का अध्ययन करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।