{"_id":"6274b4817d498754a5218a61","slug":"dead-body-of-railway-employee-son-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे कर्मचारी के बेटे का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे कर्मचारी के बेटे का मिला शव, हत्या की आशंका
Fri, 06 May 2022 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 May 2022 11:13 AM IST
सार
इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाएं मृतक, दाएं रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां शाहपुर बिछिया बीजी कॉलोनी में आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल के पीछे शुक्रवार की सुबह रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद के बेटे शिवा चौबे (19) उर्फ चिपैंजी का शव मिला है। उसके सिर में चोट के गहरे निशान मिले हैं। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजेंद्र प्रसाद चौबे गोरखपुर रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह अपनी पत्नी, दो बेटों व दो बेटियों के साथ रेलवे के बिछिया बीजी कॉलोनी के मकान नंबर 626 जी में रहते हैं। परिजनों के अनुसार उनका छोटा बेटा शिवा गुरूवार की रात करीब 8 बजे घर से निकला था। उसने कहा था कि वह कमाने के लिए पंजाब जा रहा है। घर से कुछ पैसे व बैग भी लिया था। सुबह उसके दोस्तों ने उसके मौत की सूचना दी और बताया कि शव आरपीएफ ट्रेनिंग स्कूल के पीछे फर्श पर पड़ा है।
विज्ञापन
दरअसल युवक घर से निकलने के बाद पास के ही एक रेलवे के फ्लैट की छत पर पार्टी की थी। जिसमें उसके दो दोस्त सद्दाम व प्रमोद भी शामिल हुए थे। दोस्तों का कहना है कि शराब पीने के बाद वह छत से गिर गया। पुलिस को दोस्तों के छत से गिरने वाली बात पर विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।