फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of Nepali youth found in hotel in front of railway station

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन के सामने होटल में नेपाली युवक का मिला शव, खुद के बताया था दमनदीप का निवासी

Mon, 06 Feb 2023 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Feb 2023 10:17 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। परिवार के लोग पहुंच रहे हैं। अगर परिवार तहरीर देता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of Nepali youth found in hotel in front of railway station
इसी होटल में मिला नेपाली युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे स्टेशन के सामने नीलकंठ होटल में एक नेपाली युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। होटल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मृतक बेड पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जबकि, पास में 6 देसी शराब की शीशी रखी थी। जिनमें से 4 शीशी शराब वह पी चुका था और दो भरी शीशियां रखी हुई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के घर वालों को भी सूचना दे दी है। परिवार के लोग गोरखपुर पहुंच रहे हैं। आशंका है कि अत्याधिक शराब पीने की वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन पर स्थित नीलकंठ होटल के 108 नंबर कमरे में 3 फरवरी की शाम 5.10 बजे राजू शर्मा (44) पुत्र लालधर शर्मा में रुका था। उसने होटल में कमरा बुक के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी दी थी। उसके आधार कार्ड पर पता के रूप में वार्ड भीमपुर दमनदीप का पता लिखा हुआ था। उसने एक दिन का होटल का किराया भी एडवांस किया।
विज्ञापन


 

4 जनवरी की सुबह एक बार राजू होटल से बाहर आया तो कर्मचारियों ने चेकआउट के बारे में पूछा। इसपर राजू ने कहा, अभी वह होटल में ही रहेगा। कहा, बाहर से खाना खाकर आता हूं तो पेमेंट भी दे देता हूं। वह कुछ देर के लिए होटल के बाहर गया और फिर लौटकर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद तभी से वह होटल के कमरे से बाहर नहीं निकला। राजू 24 घंटे में सिर्फ एक बार ही कमरे से बाहर निकला था। रविवार की सुबह होने पर भी जब राजू कमरे से बाहर नहीं आया और न ही उसने होटल का किराया चुकाया।

इसपर होटल कर्मचारी उसके कमरे में गए। कमरा अंदर से लॉक था। काफी देर दरवाजा खटखटाने पर भी जब कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने इसकी जानकारी होटल मैनेजर को दी। मैनेजर ने तत्काल पुलिस को बुला ली। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर गई तो राजू बेड में मृत पड़ा था। उसके पास शराब की छह बोतलें रखी थीं। आधार कार्ड पर तो उसके दमनदीप का पता था, लेकिन पुलिस ने जब उसका मोबाइल खंगाला तो नेपाल का रहने वाला निकला। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। परिवार के लोग पहुंच रहे हैं। अगर परिवार तहरीर देता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed