{"_id":"628c5ef783d50d634d6f9bc6","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-rapti-river-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर से लापता युवक का राप्ती नदी में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर से लापता युवक का राप्ती नदी में मिला शव, हत्या का आरोप
Tue, 24 May 2022 09:58 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 May 2022 09:58 AM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि शैलेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में घर से लापता युवक का शव पीपीगंज इलाके के बढ़या चौक के टेढ़वीर टोले के पास राप्ती नदी में मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक दोस्तों के साथ ही घर से निकला था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड निवासी शैलेंद्र यादव (26) पेंट-पालिश का काम करता था। वह बाहर रहता था। एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। एक माह पहले ही घर आया था। मृतक के परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर दो बजे शैलेंद्र घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह घरवालों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि वह मोहल्ले के ही रहने वाले वसीम, अजीजुल्लाह व आशुतोष के साथ बढ़या चौक की तरफ बाइक से निकला था। इसके बाद से लापता था। घरवालों ने जब शैलेंद्र को ढूंढना शुरू किया तो उसके साथ गए कुछ अन्य युवकों ने बताया कि वह चारों रविवार को बढ़या चौक के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान शैलेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को तीनों साथी शैलेंद्र को फिर ढूंढने ही जा रहे थे, तभी उसके परिजन भी पहुंच गए। आरोप है कि शैलेंद्र के नदी में डूबने की सूचना दोस्तों ने नहीं दी। इसलिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि शैलेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।