{"_id":"6155b2e88ebc3e62411112b1","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-landing-in-pokhari-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: पोखरी में उतराता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: पोखरी में उतराता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 30 Sep 2021 06:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:21 PM IST
सार
बुधवार की शाम चार बजे घर से निकले थे पांडेय वार्ड निवासी सीताराम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल सकेगा : क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज में निचलौल थाना क्षेत्र के चिउटहा मार्ग स्थित दामोदरी पोखरी में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कुछ लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। वही सूचना पाते मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोखरी से बाहर निकलवाकर पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद मृतक की पहचान सीताराम मद्देशिया (55) निवासी पांडेय वार्ड निचलौल नगर पंचायत के रूप में की गई।
विज्ञापन
पांडेय वार्ड निवासी भोला ने बताया कि पिता सीताराम बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक घर से निकले थे। जो वापस घर लौट कर नहीं आए जिनकी आस पास के लोगों की मदद से तलाश करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों से सूचना मिली कि घोड़हवा वार्ड स्थित दामोदरी पोखरी में एक अधेड़ का शव मिला है।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर देखा तो शव की पहचान पिता सीताराम मद्देशिया के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि पुलिस टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल सकेगा।
विज्ञापन