फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria Gorakhpur Flood: Dead body of Labour missing for two days found in flood water at Deoria

देवरिया: बाढ़ के पानी में मिला मजदूर का शव, दो दिन से घर से था लापता

Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Sep 2021 12:55 PM IST
सार

घर से खेत की तरफ शौच करने के लिए गया था मृतक। आशंका जताई जा रही है कि वह बाढ़ के पानी के किनारे शौच करने गया और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Deoria Gorakhpur Flood: Dead body of Labour missing for two days found in flood water at Deoria
रोते-बिलखते परिजन।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के कुरना नाले में आए बाढ़ के पानी में एक मजदूर का शव मिला है। वह दो दिन से घर से गायब था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, पर उसका पता नहीं चल पा रहा था। रविवार की सुबह सड़क के किनारे नाले के पानी में उसका शव उताराता हुआ मिला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरया गांव के निवासी प्रदीप गौंड (42) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से खेत की तरफ शौच करने को गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह बाढ़ के पानी के किनारे शौच करने गया और पैर फिसलने के कारण पानी में डूब गया। शाम तक जब प्रदीप घर नहीं लौटा तो परिजनो ने तलाश शुरू की। घरवालों ने बाढ़ के पानी में भी कई घंटे तलाश के किया।
विज्ञापन


काफी खोजबीन करने के बाद परिजन, रिश्तेदार और उसके दोस्तों से भी पूछताछ किया, पर कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह रुद्रपुर बरहज मार्ग पर सरया गांव से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर युवक का शव पानी में मिला। मौके पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। प्रदीप के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति का शव देख पत्नी इंदु देवी दहाड़े मार कर रोने लगी। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले शख्स की मौत पर उसके परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बच्चों की चीख- पुकार सुन लोगों की आंखें नम हो गईं। मृतक के पांच बच्चे हैं। जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed