फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dead body of famous YouTuber Malti Chauhan found hanging from fan in Gorakhpur

Sant Kabir Nagar: पंखे से लटका मिला मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान का शव, पिता बोले- दहेज के लिए मारा

Thu, 23 Nov 2023 07:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

यूट्यूबर मालती चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति विष्णु चौहान के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Dead body of famous YouTuber Malti Chauhan found hanging from fan in Gorakhpur
यूट्यूबर मालती चौहान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी पूर्वांचल की मशहूर यू-ट्यूबर का शव गुरुवार सुबह कमरे में छत के पंखें से लटका मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने इस मामले में दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। बताया जा रहा कि तीन महीने से पति-पत्नी का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति विष्णु को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, काली जगदीशपुर निवासी यू-ट्यूबर मालती चौहान पत्नी विष्णु चौहान (30) बुधवार की देर रात कमरे में सोने चली गईं। गुरुवार की सुबह सास ज्ञानमती देवी व उनकी बहन जितना देवी ने कमरे के बाहर आवाज दी। जवाब नहीं मिला तो जंगले से झांक कर देखा तो मालती का शव लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव नीचे उतारकर बरामदे में रख दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता दीप चंद्र चौहान ने बेटी के पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस विष्णु को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


दूसरी तहरीर में एक महिला और एक युवक के नाम का जिक्र
मालती चौहान के पिता दीपचंद्र की पहली तहरीर पर पुलिस ने पति विष्णु के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले में एक नया मोड़ आ गया। सीओ को दूसरी तहरीर देकर दीपचंद्र ने हर किसी को चौंका दिया। दूसरी तहरीर में एक महिला और एक युवक को मालती की हत्या में शामिल होने का जिक्र कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ धनघटा को दी दूसरी तहरीर में दीपचंद्र ने बताया कि उनका दामाद काफी दबंग और मनबढ़ किस्म का है। एक महिला से दामाद का अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर साजिश करके उसकी बेटी की हत्या दामाद विष्णु, एक महिला व एक अन्य ने मिलकर कर दी है। फिलहाल पुलिस ने दूसरी तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed