फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of Bihar youth found in Ramgarh Tal Gorakhpur

Gorakhpur: बिहार के युवक की रामगढ़ ताल में मिली लाश, डॉक्टर को आया था दिखाने

Wed, 21 Sep 2022 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Sep 2022 10:59 AM IST
सार

इंस्पेक्टर रामगढ़ताल कल्याण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। परिवार के लोगों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Dead body of Bihar youth found in Ramgarh Tal Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर में रामगढ़ताल में मंगलवार की देर शाम एक युवक की लाश मिली। युवक बेतिया बिहार का रहने वाला था। सोमवार शाम को डॉक्टर के वहां दिखाने के लिए बताकर निकला था। तभी से वापस नहीं लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार बेतिया के रानीबाड़ी पिपरा पकड़ी के रहने वाले सेराजुल हक के चाचा की बेतिया में ही कपड़े की दुकान है। सेराजुल हक दुकान पर ही बैठता था। चाचा मुनीर मियां ने बताया है कि सोमवार को सत्याग्रह ट्रेन से गोरखपुर के लिए निकला था। उसने बताया था कि उसे शहर में डॉक्टर के यहां दिखाना है। उसके निकलने के काफी देर बाद जब उसका कोई फोन नहीं आया तो सभी लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन


इस बीच पता चला कि उसका मोबाइल दुकान के काउंटर में ही पड़ा है। डॉक्टर की पर्ची भी मोबाइल के साथ ही रखी थी। यह देख परिवार के सभी लोग परेशान हो गए। इस बीच मंगलवार की शाम उसकी रामगढ़ताल में लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामगढ़ताल कल्याण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। परिवार के लोगों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed