फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of an elderly man found sleeping in a house under construction, suspicion of murder

Gorakhpur News: निर्माणाधीन मकान में सोने गए बुजुर्ग का शव मिला, हत्या की आशंका- परिजनों ने इनपर जताया शक

Sat, 30 Mar 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

गुलरिहा इलाके के कर्महा उर्फ करमहिया गांव में बृहस्पतिवार रात एक बुजुर्ग का शव निर्माणाधीन मकान से 250 मीटर दूर मिला। गर्दन, सिर के आगे और पीछे चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
Dead body of an elderly man found sleeping in a house under construction, suspicion of murder
बुजूर्ग (फोटो- प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के कर्महा उर्फ करमहिया गांव में बृहस्पतिवार रात एक बुजुर्ग का शव निर्माणाधीन मकान से 250 मीटर दूर मिला। गर्दन, सिर के आगे और पीछे चोट के निशान मिले हैं। बुजुर्ग का छोटा बेटा निर्माणाधीन मकान पर सोने गए पिता को खाना पहुंचाने गया तो वह बिस्तर पर नहीं मिले।
विज्ञापन


मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे बेटे ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। गुलरिहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के कर्महा उर्फ करमहिया गांव निवासी कोदई (65) के तीन बेटे सुरेंद्र, दिनेश और जालंधर हैं। तीनों मिलकर खेत में मकान बनवा रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम काम समाप्त होने के बाद कोदई निर्माणाधीन मकान पर सोने चले गए। रात 8:30 बजे छोटा बेटा जालंधर पिता को खाना पहुंचाने गया तो वह बिस्तर पर नहीं मिले। वह खाना रखकर आसपास ढूंढते हुए घर चला आया और दोनों भाइयों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा भाई दिनेश पिता को ढूंढने निकला तो मध्य रात्रि निर्माणाधीन मकान से करीब 250 मीटर दूर धोती से ढका शव देखा। पिता का शव देख दिनेश ने भाइयों को बुलाया। इसके बाद रात 12:30 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है।

वहीं, छोटे बेटे जालंधर ने हत्या की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि पटीदारों से 10 डिसमिल जमीन का विवाद कई वर्षों से चल रहा है। इसको लेकर कई बार थाने पर समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया था। पुलिस ने विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई भी की थी। आरोप लगाया कि इसी विवाद में उसके पिता की हत्या कर दी गई है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed