फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of a woman thrown in a sack found on the banks of Rapti

Gorakhpur News: राप्ती किनारे बोरे में भरकर फेंकी गई महिला की लाश मिली

Tue, 16 May 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman thrown in a sack found on the banks of Rapti
- सीमा विवाद में उलझी रही गोरखपुर, देवरिया पुलिस, बाद में देवरिया पुलिस शव ले गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गगहा (गोरखपुर)। राप्ती नदी के बेलकुर-छपरा तट किनारे सोमवार सुबह सात बजे एक महिला का शव बोरे में बंधा मिला। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर फेंका गया है। शव की सूचना पर देवरिया के इकौना थाना और गोरखपुर के गगहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीमा पर घटना होने की वजह से दोनों थाने की पुलिस एक-दूसरे में घटना क्षेत्र होने का हवाला देती रही। बाद में एकौना पुलिस शव को लेकर देवरिया चली गई। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

जानकारी के मुताबिक, बेलकुर गांव के पास राप्ती नदी किनारे बोरे से बाहर निकला हुआ एक हाथ नजर आया। शव होने की पुष्टि के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होने लगी। जांच के बाद उसमें महिला का शव होने की पुष्टि हुई। वहीं, सीमा पर होने की वजह से गांव के दोनों ओर से लोगों ने गगहा और इकौना थाने की पुलिस को सूचना दे दी और दोनों थाने की पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन, काफी देर तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में इकौना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। एसओ इकौना गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर फोटो आदि कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देखने से उसकी उम्र 30 से 32 वर्ष लग रही है। बदन पर काला बुर्का है। बदन का कुछ हिस्सा जला हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed