फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body

पांच पर दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस

Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dead body
पांच पर दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस
विज्ञापन

- खड्डा थाना क्षेत्र की महिला का सोहगीबरवां के जंगल में शनिवार को मिला था शव
- निचलौल थाने में दर्ज हुआ केस, एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल/खड्डा। कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र की एक निराश्रित महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव जंगल में लटका देने के मामले में महराजगंज जिले के निचलौल थाने में पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या हेतु मजबूर करने, दुष्कर्म, मारपीट व दलित उत्पीड़न, आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ निचलौल कर रहे हैं। वहीं मंगलवार दोपहर बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहती थी। 11 जनवरी को महिला लापता हो गई थी। शनिवार को महिला का शव महराजगंज जिले के सोहगीबरवां जंगल में पेड़ से लटकता मिला था। शव मिलने के अगले दिन महिला से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। सोहगीबरवां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर खड्डा, सोहगीबरवां, निचलौल पुलिस के बीच सीमा विवाद और घटना संबंधी पेंच फंसा था। ’अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर व परिजनों की शिकायतों का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। इसके बाद सोमवार शाम को निचलौल थाने में गांव के पांच लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करने, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट तथा आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ निचलौल रणविजय सिंह ने बताया कि पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जांच व साक्ष्य के आधार पर अभी और भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं निचलौल थाने के इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि नामजद पांच आरोपियों में से एक आरोपी जालंधर निवासी हरिहरपुर थाना निचलौल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed