फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found on side of railway track death of friends an accident or something else

रेलवे ट्रैक के किनारे मिली थी लाश: दोस्तों की मौत हादसा या फिर कुछ और ही, जांच करेगी विशेष टीम

Mon, 22 Aug 2022 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Aug 2022 10:15 AM IST
सार

परिजनों का सवाल है कि बस्ती में सत्यप्रकाश की मौत हो गई थी। अगर हादसा हुआ तो परिजनों को दोस्त योगेंद्र यह बात जरूर बताता, उसने किसी को नहीं बताया और फिर पिपराइच में उसकी लाश मिली। परिजनों ने साजिशन हत्या की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
dead body found on side of railway track death of friends an accident or something else
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

 रेलवे ट्रैक के किनारे मिले दो दोस्तों की मौत की जांच विशेष टीम करेगी। बस्ती और गोरखपुर में मिली लाश को पुलिस ने हादसा बताया था, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन अखिल कुमार ने कमेटी गठित कर जांच का आदेश दे दिया है। कमेटी में गोरखपुर, बस्ती व जीआपी के एक-एक सीओ को शामिल किया गया है। 10 दिन में जांच रिपोर्ट एडीजी ने मांगी है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के घोघरा निवासी योगेंद्र गौड़ (35) और उसके दोस्त सत्य प्रकाश सिंह (26) की 17 अगस्त को मौत हो गई थी। योगेंद्र की लाश पिपराइच में रेलवे ट्रैक के पास मिली थी, जबकि सत्यप्रकाश की लाश बस्ती जिले के गौर थाने के टिनिच रेलवे स्टेशन के पास बने एफसीआई गोदाम के सामने रेलवे ट्रैक पर मिली थी।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला था कि दोनों को रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देश जाना था। 15 अगस्त की शाम को दोनों वीजा के लिए मेडिकल जांच कराने लखनऊ जाने के लिए निकले। अगले दिन लखनऊ में मेडिकल कराकर रात में घर आने के लिए ट्रेन से निकले थे और फिर गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी व जिले की पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर की। योगेंद्र के बड़े भाई कृष्ण कुमार की नजर फोटो पर गई तो उन्होंने पहचान कर ली। इसकी जानकारी सत्यप्रकाश के परिजन को दी तो पता चला कि उसका शव टिनिच रेलवे स्टेशन के पास मिला है। परिवार के लोगों ने अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।


सत्यप्रकाश की हो गई थी मौत तो फिर बताया क्यों नहीं
परिजनों का सवाल है कि बस्ती में सत्यप्रकाश की मौत हो गई थी। अगर हादसा हुआ तो परिजनों को दोस्त योगेंद्र यह बात जरूर बताता, उसने किसी को नहीं बताया और फिर पिपराइच में उसकी लाश मिली। परिजनों ने साजिशन हत्या की आशंका जाहिर की है।

पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। - अखिल कुमार, एडीजी, गोरखपुर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed