{"_id":"616580398ebc3e7a36711fd0","slug":"dead-body-found-of-young-man-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कसरत करने वाले बांस में लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कसरत करने वाले बांस में लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Tue, 12 Oct 2021 06:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Oct 2021 06:02 PM IST
सार
पिता अर्जुन प्रसाद के अनुसार 19 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार सोमवार शाम को भोजन करने के बाद घर पर सोया था। रात में किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना बताए चला गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के बांसापार गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बाग में महुआ के पेड़ पर युवकों द्वारा कसरत करने के लिए बांधे गए बांस में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस उसके मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पिता अर्जुन प्रसाद के अनुसार 19 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार सोमवार शाम को भोजन करने के बाद घर पर सोया था। रात में किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना बताए चला गया। मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली महिलाओं ने श्रवण के शव को बांस में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से उतारकर युवक का शव घर ले आए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के पीठ पर मारने-पीटने एवं चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक श्रवण के पिता अर्जुन प्रसाद ने तहरीर स्थानीय थाने में दी है। दबी जुबान से ग्रामीण घटना को आशनाई से जोड़ रहे हैं । मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से मां सहित भाई अनिल कुमार, संदीप तथा बहन रितु, उषा एवं निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।