{"_id":"6051bc938ebc3ec4487addc0","slug":"dead-body-found-of-btech-student-drowned-in-saryu-river-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सरयू नदी में डूबे एक बीटेक छात्र का मिला शव, दूसरा अब भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सरयू नदी में डूबे एक बीटेक छात्र का मिला शव, दूसरा अब भी लापता
Wed, 17 Mar 2021 01:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:53 PM IST
सार
- सोमवार शाम को स्नान करते समय लापता हो गए थे बीटेक के दो छात्र
- दूसरे की तलाश में लगी है एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीम
विज्ञापन
शव मिलने के बाद शिनाख्त करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी में सोमवार शाम को स्नान करते समय लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव बुधवार सुबह ढूंढ लिया गया। लेकिन दूसरे छात्र का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि, सोमवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर आंबेडकरनगर के बीटेक अंतिम वर्ष के छह छात्र अमित गौड़ देवरिया, हम्माज हुसैन प्रयागराज, अमित राणा अयोध्या, अर्पित गंगवार फर्रुखाबाद, तरूनेश शिवम लखनऊ, देवांशु सिंह हापुड़ स्नान के लिए आए थे।
विज्ञापन
टांडा पुल पर टहलने के बाद पुल के पश्चिम देखा तो पत्थर का बना लंबा ठोकर नजर आया। जिसे देखने के लिए सभी साथी उसके पश्चिमी छोर तक चले गए। वहां नदी का पानी काफी शांत था यह देख सभी छात्र स्नान करने लगे। एक साथी उनका वीडियो शूट करने लगा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद अर्पित गंगवार, अमित गौड़, देवांशु, तरूनेश डूबने लगे उनकी गुहार पर अमित राणा ने अर्पित व अमित गौड़ को बचा लिया। इन दोनों को बाहर छोड़ने के बाद वापस गए तो तरूणेश, व देवांशु डूब चुके थे। हादसे की जानकारी पुलिस चौकी माझाखुर्द को दी गई।
पुलिस ने कुछ देर तक छात्रों की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सोमवार शाम को सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार की सुबह गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी। टीम ने बुधवार सुबह देवांशु का शव ढूंढ लिया गया, लेकिन तरूणेश अब भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।