फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body found in Rapti river Gorakhpur

गोरखपुर: लापता युवक का मिला राप्ती नदी में शव, विधायक के हस्तक्षेप पर गए थे गोताखोर

Tue, 22 Feb 2022 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Feb 2022 05:30 PM IST
सार

ग्रामीणों ने आखिरी बार युवक को नदी किनारे देखने की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजनों ने भाजपा के ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी विपिन सिंह को बताया। विपिन सिंह के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार की दोपहर में एसडीआरएफ के गोताखोर वहां पहुंचे और नदी में तलाश शुरू की।

विज्ञापन
dead body found in Rapti river Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके से लापता युवक का शव मंगलवार शाम राप्ती नदी में मिला। युवक 18 फरवरी की सुबह घर से निकला था और तभी से लापता था। परिजनों ने 20 फरवरी को खोराबार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही है कि मंगलवार को लाश मिली। पुलिस जांच कर रही है कि डूबने से उसकी मौत हुई है या हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार के डांगीपार निवासी 35 वर्षीय राजन चौधरी 18 फरवरी की सुबह को घर से निकला था। तभी से वह घर नहीं लौटा। उसने अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ दिया था। परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद 19 फरवरी को खोराबार थाने में तहरीर दी।  20 फरवरी 2022 को पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच 21 फरवरी की शाम को कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उसे राप्ती नदी के तरफ आखिरी बार देखा गया था। ग्रामीणों ने बताया था कि शौच करने के दौरान उसका पैर फिसल गया था, जिससे वह डूब गया। विधायक विपिन सिंह के हस्तक्षेप के बाद गई पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के हस्तक्षेप पर गए थे गोताखोर

ग्रामीणों ने आखिरी बार युवक को नदी किनारे देखने की जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजनों ने भाजपा के ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी विपिन सिंह को बताया। विपिन सिंह के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार की दोपहर में एसडीआरएफ के गोताखोर वहां पहुंचे और नदी में तलाश शुरू की।



ग्रामीणों के अनुसार एसडीआरएफ टीम लालपुर टीकर के पास तलाश की तो वहां शव नहीं मिला। जिसके बाद टीम बेलीपार की तरफ नदी में तलाश कर रही थी तो देखा कि शव नदी किनारे पानी में उतराता मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed