{"_id":"6412ea76dedf0f8a7f0013e9","slug":"dead-body-found-in-public-service-center-operator-garden-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन सेवा केंद्र संचालक की बगीचे में मिली लाश, पुलिस ने बताया आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन सेवा केंद्र संचालक की बगीचे में मिली लाश, पुलिस ने बताया आत्महत्या
Thu, 16 Mar 2023 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गोला (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Mar 2023 03:37 PM IST
सार
सिद्धार्थ सिंह ने मरने से पहले वीडियो कॉल कर परिजनों से बातचीत की थी। ग्रामीणों के मुताबिक, जहर खाने के बाद पत्नी को वीडियो कॉल कर जहर खाने की बात बताते हुए परिवार का ख्याल रखने की बात कही। बात करते हुए ही मोबाइल फोन हाथ से छूट गया।
विज्ञापन
गोला में मृत मिले सिद्धार्थ सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला थाना क्षेत्र के ग्राम मानो किशनपुर के सागौन के बगीचे में बुधवार को गगहा थाना क्षेत्र के रहने वाले जनसेवा केंद्र व डेयरी संचालक सिद्धार्थ सिंह (44) की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक उन्होंने खुदकुशी की है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के भलुआन निवासी सिद्धार्थ सिंह भलुआन में किराए के मकान में जनसेवा केन्द्र चलाते थे। बुधवार को उन्हें अपने जनसेवा केंद्र व डेयरी को भलुआन में बने अपने निजी मकान में स्थानांतरित करना था। जिसके लिए उन्होंने अपने मकान में सुबह जाकर साफ-सफाई का कार्य भी किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर में वह अपने घर नहाने व भोजन लेने भी गए। तकरीबन चार बजे घर से लौटने के बाद गोला थाना क्षेत्र के मानो किशुनपुर स्थित सागौन के बगीचे में उनका शव मिला। उनकी 12 वर्ष की एक बेटी तथा एक वर्ष का बेटा है।
विज्ञापन
मरने से पहले वीडियो कॉल कर परिजनों से की थी बात
सिद्धार्थ सिंह ने मरने से पहले वीडियो कॉल कर परिजनों से बातचीत की थी। ग्रामीणों के मुताबिक, जहर खाने के बाद पत्नी को वीडियो कॉल कर जहर खाने की बात बताते हुए परिवार का ख्याल रखने की बात कही। बात करते हुए ही मोबाइल फोन हाथ से छूट गया। ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी यह आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। सिद्धार्थ पर डेयरी आदि के नाम पर बैंक का लोन होने की बात सामने आ रही है।