{"_id":"62da448e13dd9e2bb36488c6","slug":"dead-body-found-in-mortuary-of-deaf-missing-since-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पांच दिन से गायब मूकबधिर की मोर्चरी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पांच दिन से गायब मूकबधिर की मोर्चरी में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 22 Jul 2022 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:02 PM IST
सार
शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। वीरेंद्र यादव की तहरीर पर गगहा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के धस्का निवासी सुरेश यादव (43) की लाश गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में मिली। वह रविवार सुबह से गायब थे। सोमवार को छोटे भाई वीरेंद्र यादव ने बांसगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुरेश यादव रविवार सुबह साइकिल से कहीं जा रहे थे। गगहा थाना क्षेत्र के चवरियां के पास बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। बांसगांव क्षेत्र के चाड़ी निवासी रोहित ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह सुरेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई वीरेंद्र को किसी व्यक्ति ने बताया कि रविवार को चवरियां में एक व्यक्ति बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया था। उनकी साइकिल घटना स्थल के पास रखी गई है। वीरेंद्र साइकिल से पहचान कर बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पता चला कि सुरेश की सुबह मौत हो गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। वीरेंद्र यादव की तहरीर पर गगहा पुलिस ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।