{"_id":"611408808ebc3efce2508fbb","slug":"dead-body-found-beside-road-gorakhpur-news-gkp40525764","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: जल चढ़ाने निकले युवक का सड़क के किनारे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: जल चढ़ाने निकले युवक का सड़क के किनारे मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 12 Aug 2021 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:38 AM IST
सार
आसपास के लोगों ने शव का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके जरिए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शव की पहचान की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के अंसारी रोड निवासी युवक शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए निकला था। उसका शव सदर कोतवाली के बड़हरा गांव के पास मिला। आसपास के लोगों ने शव का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके जरिए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर शव की पहचान की है।
शहर के अंसारी रोड निवासी वाल्मीकि चौरसिया (40) की न्यूकालोनी में पान की दुकान है। रविवार की देर शाम वह घर से बरहज में सरयू नदी में जल भरकर शिव मंदिर में चढ़ाने के लिए निकला था। इसी बीच सोमवार की दोपहर में उसका शव सदर कोतवाली के बड़हरा गांव के पास सड़क किनारे ग्रामीणों देखा।
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी बीच किसी ने शव का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने अज्ञात शव मानकर मोर्चरी में बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर परिजनों और उनके शुभचिंतकों की नजर पड़ी तो वे मोर्चरी हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने शव की पहचान वाल्मीकि चौरसिया के रूप में की है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।