{"_id":"62c5329d21d2db09970c7245","slug":"dead-body-found-after-killing-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 06 Jul 2022 12:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:28 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज अनूप के मुताबिक, गले पर निशान मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक का शव मिला है, वह नशा भी करता था। हर बिंदु की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के अमरुतानी बाग में हरिओम भारती (30) की मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। गले व उसके आसपास चोट के गंभीर निशान मिले हैं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के जंगल एकला नंबर दो के टोला हटवा निवासी नंदकिशोर का बेटा हरिओम हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करता था। कुछ महीने पहले वह गांव गुलरिहा आया था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, हरिओम सोमवार शाम घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। मंगलवार सुबह अमरुतानी बाग में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को बुलाया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज अनूप के मुताबिक, गले पर निशान मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है। जिस युवक का शव मिला है, वह नशा भी करता था। हर बिंदु की जांच की जा रही है।