{"_id":"61181d378ebc3ee0421d53be","slug":"dead-body-found-after-killing-a-woman-in-khorabar-gorakhpur-city-news-gkp4056193138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 15 Aug 2021 12:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:35 PM IST
सार
महिला के गले पर कसने और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पहचान कराने की कोशिश लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल चौरी गांव के सामने फोरलेन पर झाड़ी में करीब 24 साल की महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली है। महिला के गले पर कसने और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से पहचान कराने की कोशिश लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। आशंका है कि हत्या किसी और जगह करने के बाद शव को लाकर फेंका गया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जंगल चौरी गांव के कुछ लोग फोरलेन पर टहलने निकले थे। इस दौरान उन्हें झाड़ी में एक महिला का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। देखने से महिला किसी अच्छे परिवार की लग रही है। उसके मांग में सिंदूर, पैर में विछुआ और पायल थे। मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। हालात इशारा कर रहे हैं कि हत्या के बाद शव को लाकर फेंका गया है। शव लखनऊ से जगदीशपुर की ओर जाने वाली लेन की झाड़ी में मिला है। इंस्पेक्टर खोराबार राहुल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लाशें फेंकी जा रहीं पर शिनाख्त न पर्दाफाश
जिले में महिलाओं और युवतियों की लाश कई बार फेंकी मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस इनकी पहचान तक नहीं कर सकी है। ऐसे में हत्या के पर्दाफाश का तो प्रश्न ही नहीं उठता। पिछले दो महीने में पुलिस को तीन जगहों पर लावारिस लाशें मिल चुकी हैं। कुसम्ही में एक युवक की भी लाश मिली, लेकिन पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई। हाल में सहजनवां में हत्या कर फेंकी गई लाश की गुत्थी भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है।
विज्ञापन
लाश मिलने की घटनाएं
4 जून : सहजनवां इलाके में युवती की हत्या कर लाश फेंकी गई, शिनाख्त नहीं।
20 नवंबर 2020 : पिपराइच इलाके के जंगल छत्रधारी में महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली, नहीं हुई पहचान।
4 जुलाई : चौरीचौरा इलाके में महिला की लाश मिली। चेहरे को कूंचा गया था। शिनाख्त नहीं कर सकी पुलिस।