{"_id":"643e2d1ddde27e199c07d786","slug":"dead-bodies-of-both-friends-removed-from-rapti-river-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी से निकाले गए दोनों दोस्तों के शव, नहाने के दौरान थे डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी से निकाले गए दोनों दोस्तों के शव, नहाने के दौरान थे डूबे
Tue, 18 Apr 2023 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:09 AM IST
सार
नरौली निवासी रमाशंकर गुप्ता (20) गांव के दोस्त अभिषेक गुप्ता (21) राप्ती नदी में नहाने गए थे। अभिषेक ने अपने बुआ के लड़के सन्नी को भी बुला लिया था। तीनों नहाने के लिए राप्ती नदी में उतरे थे।गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों दोस्त डूब गए और सन्नी बाहर आ गया था।
विज्ञापन
नदी में डूबे बाएं से रमाशंकर और अभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सहजनवां इलाके के नरौली निवासी दो युवकों की सोमवार को नदी से लाश बरामद हो गई। दोनों दोस्त साथ में नदी में नहाने गए थे और रविवार को डूब गए थे। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने शव बरामद कर यिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नरौली निवासी रमाशंकर गुप्ता (20) गांव के दोस्त अभिषेक गुप्ता (21) राप्ती नदी में नहाने गए थे। अभिषेक ने अपने बुआ के लड़के सन्नी को भी बुला लिया था। तीनों नहाने के लिए राप्ती नदी में उतरे थे।
विज्ञापन
गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों दोस्त डूब गए और सन्नी बाहर आ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन रविवार को पता नहीं चला। सोमवार सुबह से ही नदी में तलाश जारी थी। सोमवार को दोनों शवों को पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन