फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead bodies of animals will not be thrown in open river incinerator used for cremation

गोरखपुर: नदी-खुले में नहीं फेंके जाएंगे पशुओं के शव, शवदाह के लिए लगेगा इंसीनरेटर

Mon, 28 Aug 2023 01:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Aug 2023 01:07 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि पशुओं के शव के अंतिम संस्कार के लिए इंसीनरेटर तैयार किए जाने की योजना है। उपयुक्त जमीन का तलाश होते ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Dead bodies of animals will not be thrown in open river incinerator used for cremation
इंसीनरेटर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम पशुओं के शवदाह के लिए इंसीनरेटर लगाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से ताल नदौर में कान्हा उपवन के लिए मिली जमीन में ही इंसीनरेटर लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके निर्माण में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


पशुओं के शव जलाने के लिए लगने वाला प्लांट हाइब्रिड होगा। आधा प्लांट बिजली से चलेगा, जबकि शव जलाने वाला कंबक्शन गैस चालित होगा। शव जलाने के लिए सीएनजी, पीएनजी या एलपीजी का उपयोग किया जाएगा। इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) के आधार पर नगर निगम पांच साल के लिए फर्म का चयन करेगा। ईपीसी अनुबंध नगर निगम और एक ठेकेदार के बीच होगा।
विज्ञापन


ईपीसी की खासियत यह है कि प्रोजेक्ट फाइनेंसर को केवल एक ही ठेकेदार को नियुक्त करना होगा। ठेकेदार के लिए तय समय सीमा में और पूर्व-निर्धारित लागत पर निर्माण पूरा कराना अनिवार्य होगा। निगम की ओर से जारी टेंडर के मुताबिक, निगम इच्छुक फर्मों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी करेगा। टेंडर के मुताबिक, 29 अगस्त से आरएफपी को पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक बनेगा बाईपास रोड, सीधे पहुंच जाएंगे राजघाट पुल

25 सितंबर तक दोपहर तीन बजे तक ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। इसी दिन शाम चार बजे टेक्निकल प्रपोजल खोला जाएगा। इसके बाद फाइनेंशियल प्रपोजल खोलने की तारीख तय होगी। फाइनेंशियल प्रपोजल खोलने के बाद फर्म के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी और वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर हासिल करने वाली फर्म को प्लांट का निर्माण कराने के साथ ही पांच साल तक रखरखाव तथा संचालन की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि पशुओं के शव के अंतिम संस्कार के लिए इंसीनरेटर तैयार किए जाने की योजना है। उपयुक्त जमीन का तलाश होते ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed