फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU website will be equipped with online facilities

गोरखपुर विश्वविद्यालय: सुविधाओं से लैस होगी डीडीयू की वेबसाइट, जल्द होगी लांच

Tue, 19 Dec 2023 02:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता से जुड़ी हर जानकारी वेबसाइट पर होगी। छात्र अपने सुझाव और शिकायतें भी वेबसाइट पर साझा कर सकेंगे। इसका लाभ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी मिलेगा। सर्वर डाउन की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
DDU website will be equipped with online facilities
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट नई तकनीक से सुसज्जित होने के साथ अब और आकर्षक होगी। वेबसाइट नए कलेवर में अपडेट होने के साथ कई ऑनलाइन सुविधाएं भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को मुहैया कराएगी। इस पर शिक्षक और छात्र अपने सुझाव भी दे सकेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा और प्रवेश की प्रक्रिया के दौरान डीडीयू की वेबसाइट पर दिक्कतें आती रही हैं। इसके कारण कैंपस के विद्यार्थियों से लेकर कॉलेजों तक को मुश्किलों का सामना तो करना पड़ता है, साथ ही बार-बार तिथि भी विस्तारित करनी पड़ती है। इसके अलावा डीडीयू की वेबसाइट पर सिर्फ एडमिन ही सूचनाएं डाल सकते हैं।
विज्ञापन


अब इस वेबसाइट का कलेवर पूरी तरह बदल जाएगा। इसे आकर्षक बनाया जाएगा। इससे छात्रों से लेकर स्टेक होल्डर्स तक वेबसाइट पर सीधे सुझाव दे सकेंगे। छात्र भी इस मंच पर अपनी समस्या रख सकेंगे। वेबसाइट में समस्या आने पर जल्द से जल्द समाधान की भी संभावना रहेगी। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक वेबसाइट अपडेट करने और इसका कलेवर बदलने का काम करीब दो महीने से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रैंकिंग में होगी मददगार
कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मुताबिक रैंकिंग करने वाली देश-विदेश की ज्यादातर संस्थाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डेटा प्राप्त करती हैं। नई वेबसाइट से रैंकिंग में लाभ मिलेगा। सभी विभागाध्यक्ष को विभाग की शोध, शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां, नोटिस तथा अन्य जानकारियां जैसे विद्यार्थियों की उपलब्धि, विशिष्ट एलुमनी आदि को निरंतर अपडेट करना होगा।



 

सभी सोशल मीडिया अकाउंट जुड़ेंगे
वेबसाइट से डीडीयू के सभी सोशल मीडिया अकाउंट जोड़े जाएंगे। विभागों, शिक्षकों, पाठ्यक्रमों तथा छात्रों के बारे में सभी जानकारी वेबसाइट पर होगी। सभी शिक्षकों को अपना अपडेटेड प्रोफाइल वेबसाइट पर लगाना होगा। उनके प्रोजेक्ट, रिसर्च पेपर, पेटेंट आदि की जानकारी भी होगी। संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी तथा टाइम टेबल आदि भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता से जुड़ी हर जानकारी वेबसाइट पर होगी। छात्र अपने सुझाव और शिकायतें भी वेबसाइट पर साझा कर सकेंगे। इसका लाभ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी मिलेगा। सर्वर डाउन की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed