{"_id":"651d2c95433cd94dc5064fd6","slug":"ddu-university-administration-did-not-wake-up-even-after-the-theft-2023-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: चोरी के बाद भी नहीं जागा विवि प्रशासन, बेरोकटोक आवाजाही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: चोरी के बाद भी नहीं जागा विवि प्रशासन, बेरोकटोक आवाजाही जारी
Wed, 04 Oct 2023 02:42 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:42 PM IST
सार
विश्वविद्यालय परिसर में बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। कला संकाय के पास तिराहे पर तीन बाइक सवार तेजी से बेधड़क जाते दिखे। यही आलम केंद्रीय ग्रंथालय के पास तिराहे पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में तीन दिन पहले 13 ताला तोड़कर चोरी की घटना के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन सजग नहीं हुआ है। चोरी के बाद रविवार और सोमवार को विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती दिखाई थी लेकिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं के अलावा बाहरी लोग बेरोकटोक आने-जाने के साथ परिसर में बाइक से फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन
विधि संकाय में शुक्रवार-शनिवार की रात में मुख्य द्वार, लाइब्रेरी व दफ्तर सहित कई कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी कैमरा में चोरी की वारदात कैद हो गई थी। चोरी की घटना के बाद हर बार की तरह इस बार भी दो दिन मुख्य द्वार पर सख्ती दिखाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में टहलने व खेलने जाने वाले युवकों को सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। विश्वविद्यालय में अध्ययन का कार्ड दिखाने पर ही छात्रों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को पूरी व्यवस्था वापस पुराने ढर्रे पर नजर आई। मुख्य द्वार से छात्र-छात्राओं के अलावा बाहरी युवक भी बेरोकटोक आते-जाते दिखे। इसके अलावा वे विश्वविद्यालय परिसर में बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। कला संकाय के पास तिराहे पर तीन बाइक सवार तेजी से बेधड़क जाते दिखे। यही आलम केंद्रीय ग्रंथालय के पास तिराहे पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
22 सितंबर को मनबढ़ों ने मचाया था उत्पात
गोविवि परिसर में 22 सितंबर को मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया था। उनकी पिटाई से बीकॉम के छात्र का सिर फट गया था। कैंट पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर एक नामजद समेत पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट आदि की धारा में केस दर्ज किया था। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर में बाहरियों के प्रवेश को लेकर गंभीर नहीं हुआ।
रात में कराई जा रही पेट्रोलिंग- नियंता
विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. सतीश पांडेय ने बताया कि मारपीट और चोरी की घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर, छात्रावास और टीचर कालोनियों में रात को सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रात में आने-जाने वालों का नाम पता रजिस्टर में इंट्री कराया जा रहा है। सुबह-शाम वरिष्ठ नागरिक परिसर में टहलने आते हैं। उनको नहीं रोका जा सकता। दिन में बाइक से घुमने वाले बाहरी युवकों पर नजर रखी जा रही है। धीरे-धीरे व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।