फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU university administration did not wake up even after the theft

गोरखपुर विश्वविद्यालय: चोरी के बाद भी नहीं जागा विवि प्रशासन, बेरोकटोक आवाजाही जारी

Wed, 04 Oct 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Oct 2023 02:42 PM IST
सार

विश्वविद्यालय परिसर में बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। कला संकाय के पास तिराहे पर तीन बाइक सवार तेजी से बेधड़क जाते दिखे। यही आलम केंद्रीय ग्रंथालय के पास तिराहे पर भी देखने को मिला।

विज्ञापन
DDU university administration did not wake up even after the theft
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय में तीन दिन पहले 13 ताला तोड़कर चोरी की घटना के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन सजग नहीं हुआ है। चोरी के बाद रविवार और सोमवार को विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती दिखाई थी लेकिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं के अलावा बाहरी लोग बेरोकटोक आने-जाने के साथ परिसर में बाइक से फर्राटा भरते दिखे।

विज्ञापन


विधि संकाय में शुक्रवार-शनिवार की रात में मुख्य द्वार, लाइब्रेरी व दफ्तर सहित कई कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी कैमरा में चोरी की वारदात कैद हो गई थी। चोरी की घटना के बाद हर बार की तरह इस बार भी दो दिन मुख्य द्वार पर सख्ती दिखाई गई। विश्वविद्यालय परिसर में टहलने व खेलने जाने वाले युवकों को सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया। विश्वविद्यालय में अध्ययन का कार्ड दिखाने पर ही छात्रों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को पूरी व्यवस्था वापस पुराने ढर्रे पर नजर आई। मुख्य द्वार से छात्र-छात्राओं के अलावा बाहरी युवक भी बेरोकटोक आते-जाते दिखे। इसके अलावा वे विश्वविद्यालय परिसर में बाइक से फर्राटा भरते नजर आए। कला संकाय के पास तिराहे पर तीन बाइक सवार तेजी से बेधड़क जाते दिखे। यही आलम केंद्रीय ग्रंथालय के पास तिराहे पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

22 सितंबर को मनबढ़ों ने मचाया था उत्पात
गोविवि परिसर में 22 सितंबर को मनबढ़ों ने जमकर उत्पात मचाया था। उनकी पिटाई से बीकॉम के छात्र का सिर फट गया था। कैंट पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर एक नामजद समेत पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट आदि की धारा में केस दर्ज किया था। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन परिसर में बाहरियों के प्रवेश को लेकर गंभीर नहीं हुआ।

रात में कराई जा रही पेट्रोलिंग- नियंता
विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. सतीश पांडेय ने बताया कि मारपीट और चोरी की घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर, छात्रावास और टीचर कालोनियों में रात को सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। रात में आने-जाने वालों का नाम पता रजिस्टर में इंट्री कराया जा रहा है। सुबह-शाम वरिष्ठ नागरिक परिसर में टहलने आते हैं। उनको नहीं रोका जा सकता। दिन में बाइक से घुमने वाले बाहरी युवकों पर नजर रखी जा रही है। धीरे-धीरे व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed