फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Two thousand applications pending for degree, candidates are circling

डीडीयू : डिग्री के लिए दो हजार आवेदन लंबित, चक्कर लगा रहे अभ्यर्थी

Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
DDU: Two thousand applications pending for degree, candidates are circling
-डिग्री के लिए पड़े हैं एक साल तक के पुराने आवेदन
विज्ञापन

-आवेदन के बाद हर 10-15 दिन पर दौड़ रहे अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय से डिग्री निकलवाना आसान नहीं रह गया है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिग्री के दो हजार से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं। ये आवेदन एक साल तक पुराने हैं। ज्यादातर डिग्रियां वेरिफिकेशन के फेर में फंसी हैं।

सामान्य तौर पर कोई भी छात्र अपना अंक पत्र तो पासआउट होने के बाद कॉलेज से प्राप्त कर लेता है लेकिन डिग्री नहीं ले पाता। प्राय: डिग्री की जरूरत सरकारी या प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी के दौरान पड़ती है, इसलिए हजारों की संख्या में डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों के छात्र अपनी डिग्री नहीं निकलवा पाते हैं।
विज्ञापन

अचानक कोई जरूरत पड़ने पर लोग डिग्री के लिए भागते हैं। बताते हैं कि वर्ष 2012 के बाद यह व्यवस्था दी गई कि डिग्रियां छपकर कॉलेजों में चली जाती हैं। उससे पहले की डिग्री के लिए अभ्यर्थी को डीडीयू में आवेदन करना होता है। यहां डिग्री के लिए लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बहन की डिग्री के लिए आवेदन करने के 48 दिन बाद जब युवक को 18 दिसंबर को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा, तब जाकर डीडीयू प्रशासन के इस व्यवस्था की कलई खुली। इसके बाद हरकत में आए डीडीयू प्रशासन ने डिग्री जल्द से जल्द मुहैया कराने को लेकर लापरवाह कर्मचारियों की पेच कसी है। बताते हैं कि डिग्री के लिए आवेदन करने के बाद हर 10-15 दिन पर अभ्यर्थी एक चक्कर जरूर आते हैं।

....
हर दिन आते हैं 5 से 15 आवेदन
अक्तूबर व नवंबर में हर दिन करीब 5 से 15 तक आवेदन आते थे। दिसंबर में भी करीब पांच आवेदन प्रतिदिन आ रहे हैं। लेकिन उस कार्रवाई की धीमी प्रक्रिया के कारण डिग्री के आवेदन पहाड़ की तरह ऊंचे हो गए।

...
डिग्रियां मिलने में आई तेजी
पहले से आवेदन करने वाले वे छात्र, जिनकी डिग्री तो आ गई है लेकिन वेरिफिकेशन में मामला फंसा है, उनके लिए आज का दिन मंगलमय रहा। ज्यादातर लोगों को उनकी डिग्री उपलब्ध करा दी गई। परीक्षा विभाग में सुबह से देर शाम तक डिग्री के लिए लंबी कतार रही। पहुंचने वाले ज्यादातर अभ्यर्थियों को डिग्री मिल गई।


...
कोट
डिग्री जारी करने में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को पांच दिन में बैकलॉग खत्म करने का निर्देश दिया गया है। यदि इस दौरान बैकलॉग खत्म नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed