फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: The game of duty in exams will end, all teachers will have equal duty

डीडीयू : खत्म होगा परीक्षा में ड्यूटी का खेल, सभी शिक्षकों की लगेगी समान ड्यूटी

Wed, 17 Apr 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 17 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
DDU: The game of duty in exams will end, all teachers will have equal duty
-ड्यूटी लिस्ट व्हाट्सएप पर होने लगी थी वायरल
विज्ञापन

- नौ अप्रैल से वार्षिक परीक्षाएं और सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से हुईं हैं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के दौरान किसी की लगातार ड्यूटी और किसी की ड्यूटी से मुक्ति पर डीडीयू प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कुलपति ने साफ कहा है कि नियम के दायरे में आने वाले सभी शिक्षकों को ड्यूटी करनी होगी। उनकी परीक्षा ड्यूटी भी एक समान लगेगी। इसे लेकर ईडीपी सेल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कुलपति के आदेश के बाद नई सूची तैयार की जा रही है।

डीडीयू में वार्षिक परीक्षाएं नौ अप्रैल से और सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू हुईं हैं। सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने के बाद 24 अप्रैल तक के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लिस्ट जारी की गई थी। ड्यूटी लिस्ट व्हाट्सएप पर अगले ही दिन से वायरल होने लगी थी। उसमें आरोप लगाया गया था कि नियम को दरकिनार कर कई शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से छूट दे दी गई है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें किसी की बहुत कम तो किसी की बहुत अधिक और लगातार लगाई गई है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मामले का संज्ञान लेते हुए सूची तैयार करने वाले जिम्मेदारों की क्लास ली है। चेतावनी भी दी है कि सभी शिक्षकों की एक समान ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन


...
इन्हें है परीक्षा ड्यूटी से छूट
सभी संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष को परीक्षा ड्यूटी से दूर रखा जाता है। विभागीय और संकाय के प्रशासनिक दायित्वों के कारण उन्हें यह छूट दी जाती है। इसके अलावा नियंता मंडल के सदस्यों की ड्यूटी नियंता कार्यालय से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगती है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किसी शिक्षक को दी गई तात्कालिक अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की परिस्थिति में भी उन्हें परीक्षा ड्यूटी से छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगे और समान रूप से लगे, इसके लिए ईडीपी सेल को निर्देशित किया गया है। जिनकी परीक्षा ड्यूटी लगी हैए लेकिन वे किन्हीं कारणवश लीव पर जाते हैं तो उनकी जगह कौन ड्यूटी करेगा, यह सुनिश्चित करना संबंधित शिक्षक की ही जिम्मेदारी होगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed