फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Swami Vivekananda Hostel won volleyball competition

डीडीयू: स्वामी विवेकानंद हॉस्टल ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
DDU: Swami Vivekananda Hostel won volleyball competition
इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता का आगाज, कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद छात्रावास में शुक्रवार को चार दिवसीय इंटर हॉस्टल खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। वॉलीबॉल को उछाल कर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्वामी विवेकानंद छात्रावास ने गौतम बुद्ध छात्रावास को हराकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
मार्च 1974 में स्थापित स्वामी विवेकानंद छात्रावास के स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, कैरम व रस्साकसी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रावास में किया जा रहा है। इसमें चार पुरुष छात्रावास व दो महिला छात्रावासों की टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

पुरुष संवर्ग में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच स्वामी विवेकानंद छात्रावास और स्व. रामप्रताप शुक्ल छात्रावास के बीच हुआ। इसमें स्वामी विवेकानंद छात्रावास ने 25-9, 25-6 से एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे मैच में गौतम बुद्ध छात्रावास ने संतकबीर छात्रावास को 25-14, 25-20 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला स्वामी विवेकानंद छात्रावास और गौतम बुद्ध छात्रावास के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्वामी विवेकानंद छात्रावास ने 25-19, 25-15 के अंतर से जीत दर्ज कर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिबाब अपने नाम कर लिया।
पुरुष वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच गौतम बुद्ध छात्रावास और संत कबीर छात्रावास के बीच हुआ, जिसमें गौतम बुद्ध छात्रावास ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 34-32 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में स्वामी विवेकानंद छात्रावास ने स्व. रामप्रताप शुक्ला छात्रावास को 48-27 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्वामी विवेकानंद छात्रावास और गौतम बुद्ध छात्रावास के बीच में शनिवार को खेला जाएगा।
महिला संवर्ग में महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास की अंबा जायसवाल ने अलकनंदा छात्रावास की चंदा को हराया। दूसरे में सृष्टि सिंह ने रिम्मी को पराजित किया। इस दौरान प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. एसके सिंह, प्रो. सतीश पांडेय, प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ. बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।


आज होंगे शतरंज के मुकाबले
प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि पुरुष छात्रावासियों में शतरंज, कैरम और कबड्डी का फाइनल मैच स्वामी विवेकानंद छात्रावास में शनिवार सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। बैडमिंटन के मैच डेलीगेसी भवन स्थित बैडमिंटन हॉल में दोपहर 12 बजे से खेले जाएंगे। महिला छात्रावासियों की शतरंज व कैरम की प्रतियोगिताएं लक्ष्मीबाई छात्रावास में सम्पन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed