फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU student filed case in Gorakhpur due to molesting

गोरखपुर: शोहदे से परेशान डीडीयू की छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

Mon, 22 Nov 2021 02:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Nov 2021 02:15 PM IST
सार

छात्रा का आरोप है कि अपना नाम अंकित बताने वाला युवक फोन करके उसे परेशान कर रहा है। युवक की हरकतों की वजह से वह मानसिक अवसाद में आ गई है।

विज्ञापन
DDU student filed case in Gorakhpur due to molesting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा को एक युवक फोन करके परेशान कर रहा है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा विश्वविद्यालय में पढ़ने आने से डर रही है। युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। परेशान छात्रा ने कैंट थाने में अंकित नाम के इस युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्रा गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा का आरोप है कि अपना नाम अंकित बताने वाला युवक फोन करके उसे परेशान कर रहा है। युवक की हरकतों की वजह से वह मानसिक अवसाद में आ गई है। उसका कहना है कि शोहदे की हरकतों की वजह से उसे अब घर से विश्वविद्यालय आने में भी डर लग रहा है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के प्राक्टर को भी शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि प्राक्टर के सूचना देने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

तीन दिन पहले छात्राओं से हुई थी अभद्रता  
कोचिंग से लौट रहीं स्कूटी सवार छात्राओं के साथ तीन दिन पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय हॉस्टल गेट पर एक शोहदे ने अभद्रता कर दी थी। छात्राओं के विरोध करने पर आरोपित हॉस्टल में भाग गया। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed