{"_id":"657ad0c13ab8493c1809efd4","slug":"ddu-pg-semester-examinations-will-now-be-held-from-18th-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU के पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं अब 18 से होंगी, पहले 15 से थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU के पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं अब 18 से होंगी, पहले 15 से थी तैयारी
Thu, 14 Dec 2023 03:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Dec 2023 03:24 PM IST
सार
विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन करवाया था। परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन किए 215 महाविद्यालयों का सत्यापन कराया गया। जिसमें 35 महाविद्यालय मानक के विपरीत मिले।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 18 दिसंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। पहले यह परीक्षा 15 दिसंबर से होनी थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन करवाया था। परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन किए 215 महाविद्यालयों का सत्यापन कराया गया। जिसमें 35 महाविद्यालय मानक के विपरीत मिले। रेड जोन में आने पर विश्वविद्यालय ने इन कॉलेजों को नोटिस जारी किया।
मंगलवार को कई महाविद्यालय के प्रबंधकों ने प्रशासनिक भवन पहुंच कर विरोध व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन दोबारा परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर रहा है। इसके अलावा परीक्षा को लेकर अन्य तैयारियां पूरी नहीं होने पर तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। परीक्षा तिथि बढ़ाने के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।