फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU news will be broadcast on AIR and Doordarshan

खुशखबर: आकाशवाणी व दूरदर्शन पर प्रसारित होंगी गोविवि की खबरें

Thu, 02 Jan 2020 11:22 AM IST
विजय जैन राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 02 Jan 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
DDU news will be broadcast on AIR and Doordarshan
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से जुड़ी खबरें व अन्य गतिविधियां अब आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारित होंगी। सभी रिकार्डिंग और बुलेटिन विश्वविद्यालय खुद तैयार करेगा। इसके लिए अधिष्ठाता कला संकाय कार्यालय की दूसरी मंजिल पर स्टूडियो और मीडिया सेल बनाया जाएगा। खबरों के प्रसारण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन आकाशवाणी और दूरदर्शन से अनुबंध करेगा।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक रोजाना सुबह पूरे दिन की गतिविधियों की जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से आकाशवाणी और दूरदर्शन को उपलब्ध करा दी जाएगीं। बड़े कार्यक्रम और गतिविधियों का  सजीव प्रसारण किया जाएगा। इससे विद्यार्थी घर बैठे कार्यक्रम देख सकेंगे। स्टूडियो में ख्यातिलब्ध विद्वानों और अतिथियों का साक्षात्कार किया जाएगा, सभी सेमिनार का डेटा भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


विदेश में भी देख सकेंगे दीक्षांत समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोरखपुर विश्वविद्यालय की गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोग विदेशों में भी सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही दीक्षांत समारोह, सांस्कृतिक आयोजन व बड़े कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा अलग-अलग प्रांतों में रहने वाले विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र यहां की गतिविधियों से अवगत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुलसचिव गोविवि डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि आकाशवाणी और दूरदर्शन से विश्वविद्यालय अनुबंध करेगा कि बड़े आयोजनों का लाइव प्रसारण हो सके। इससे विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार होगा। जल्द ही स्टूडियो और मीडिया सेल स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद निजी चैनल लांच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed