फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU Gorakhpur BA-LLB and m.com admission start from 17 november

डीडीयू में बीए-एलएलबी में प्रवेश आज से, यहां देखें कट ऑफ मेरिट लिस्ट

Tue, 17 Nov 2020 08:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Nov 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur BA-LLB and m.com admission start from 17 november
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
गोखपुर विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश 17 व 18 नवंबर को लिए जाएंगे। वहीं बीए में ओबीसी संवर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश 18 नवंबर को लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट पहले ही जारी कर दिया है।
विज्ञापन

 
बीए-एलएलबी में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 45 फीसद और अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2020 को 22 वर्ष या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए वित्त अधिकारी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नाम का गोरखपुर विश्वविद्यालय के पक्ष में 38000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आना होगा। विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। तिथिवार इस कट ऑफ मेरिट पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन


17 नवंबर
अनारक्षित: 138 या उससे अधिक अंक
अनारक्षित (प्रतीक्षा सूची): 126 या उससे अधिक अंक
अनारक्षित (केवल छात्राएं): 122 या उससे अधिक अंक

18 नवंबर
अन्य पिछड़ा वर्ग: 126 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (प्रतीक्षा सूची): 108 या उससे अधिक अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (केवल छात्राएं): 104 या उससे अधिक अंक
अनु. जाति: 104 या उससे अधिक अंक
अनु. जाति (प्रतीक्षा सूची): 74 या उससे अधिक अंक
अनु. जाति (केवल छात्राएं): समस्त अभ्यर्थी
अनु. जनजाति: सभी अभ्यर्थी

बीए कट ऑफ मेरिट

  • 17 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (86 या उससे अधिक अंक), विशेष संपर्क अन्य पिछड़ा वर्ग (समस्त अभ्यर्थी)
  • 18 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (84 या उससे अधिक अंक)
  • 18 नवंबर ( 12:30 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (82 या उससे अधिक अंक)
  • 19 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (80 या उससे अधिक अंक)
  • 18 नवंबर ( 12:30 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक): अन्य पिछड़ा वर्ग (78 या उससे अधिक अंक)
  • 21 नवंबर (सुबह 9:30 से दोपहर बाद 2:30 बजे तक):  अन्य पिछड़ा वर्ग (76 या उससे अधिक अंक)

एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश कल

एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश 18 नवंबर को वाणिज्य भवन में सुबह 10 बजे से होगा। प्रवेश संयोजक प्रो आरपी सिंह ने बताया कि 128 अंक या अधिक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी, 90 या इससे अधिक अंक पाने वाले ईडब्लूएस संवर्ग के अभ्यर्थी, 108 या अधिक अंक पाने वाले ओबीसी, 82 अंक या अधिक वाले एससी, 64 अंक या अधिक पाने वाले एसटी संवर्ग के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। -

एमएड की प्रवेश परीक्षा आज
गोरखपुर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एमएड प्रवेश परीक्षा 17 नवंबर को दो पाली में सम्पन्न होगी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में ही चार केंद्र बनाए गए हैं। पहला केंद्र कला संकाय भवन का भूतल होगा जबकि दूसरा केंद्र प्रथम तल होगा। द्वितीय तल पर तीसरा केंद्र और दीक्षा भवन के भूतल पर चैथा केंद्र बनाया गया है। कुलसचिव डा. ओमप्रकाश ने बताया कि पहली पाली की प्रवेश परीक्षा सुबह नौ बजे 11बजे के बीच और दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed