{"_id":"5f85c2632862f63a12119264","slug":"ddu-b-sc-biology-entrance-exam-today-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: बीएससी जीव विज्ञान की प्रवेश परीक्षा आज, इन नियमों का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि: बीएससी जीव विज्ञान की प्रवेश परीक्षा आज, इन नियमों का करना होगा पालन
Wed, 14 Oct 2020 09:01 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Oct 2020 09:01 AM IST
सार
परिसर में बने आठ केंद्रों पर 4449 अभ्यर्थी होंगे शामिल
परीक्षा के दिन ही अपलोड होगी उत्तर कुंजी, आपत्ति दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीएससी जीव विज्ञान में वर्तमान सत्र में प्रवेश के लिए परीक्षा बुधवार को होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में ही आठ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा में 4449 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। खास बात यह है कि परीक्षा के दिन ही उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और विद्यार्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कमरों को सैनिटाइज कराया गया है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। विद्यार्थियों को एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। मास्क लगाकर ही आना होगा। थर्मल स्कैनिंग कराकर प्रवेश दिया जाएगा। अगर किसी विद्यार्थी के पास मास्क नहीं होगा तो उसे केंद्र पर शुल्क लेकर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
बिना प्रवेशपत्र के अनुमति नहीं
समन्वयक प्रो. राव ने कहा कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र अवश्य डाउनलोड कर लें। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे अभ्यर्थी
प्रो. राव ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उसी दिन उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी प्रश्न अथवा उसके उत्तर के संबंध में अपनी आपत्ति उत्तर कुंजी अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। कोई ऑफलाइन आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर एडमिशन के वेब पेज पर क्लिक कर रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां वांछित सूचनाएं भरकर अभ्यर्थी किसी भी परीक्षा, विषय, पाठ्यक्रम से संबंधित अधिकतम छह आपत्तियां दर्ज करा सकता है। अपनी आपत्ति के समर्थन में उपयुक्त प्रामाणिक विषय सामग्री अपलोड करने का भी प्रावधान किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अपनी आपत्ति के संबंध में ऐसा कोई साक्ष्य या प्रमाण पीडीएफ, जेपीईजी, पीएनजी फारमेट में ही अपलोड करें।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर एडमिशन के वेब पेज पर क्लिक कर रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां वांछित सूचनाएं भरकर अभ्यर्थी किसी भी परीक्षा, विषय, पाठ्यक्रम से संबंधित अधिकतम छह आपत्तियां दर्ज करा सकता है। अपनी आपत्ति के समर्थन में उपयुक्त प्रामाणिक विषय सामग्री अपलोड करने का भी प्रावधान किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अपनी आपत्ति के संबंध में ऐसा कोई साक्ष्य या प्रमाण पीडीएफ, जेपीईजी, पीएनजी फारमेट में ही अपलोड करें।