फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Another teacher accused of sexual harassment of student

गोरखपुर विश्वविद्यालय: एक और शिक्षक पर लगा छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, रिजल्ट खराब करने की दी धमकी

Wed, 07 Feb 2024 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Feb 2024 11:51 AM IST
सार

छात्रा के शिकायती पत्र के मुताबिक, वह प्रायोगिक परीक्षा के लिए फाइल की जांच कराने के लिए विभाग में गई थी। उस दौरान विभाग के एक शिक्षक ने उससे कहा-‘मैं परीक्षा में तुम्हारी इतनी मदद कर दूंगा कि कि तुम विभाग की टॉपर भी बन सकती है। जिन छात्राओं ने मुझे खुश रखा है, उनका रिजल्ट पता कर लेना तब मिलना।

विज्ञापन
DDU: Another teacher accused of sexual harassment of student
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के एक और शिक्षक पर छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। स्नातक की इस छात्रा ने अपने विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए डीडीयू प्रशासन के साथ ही राज्यपाल, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। डीडीयू प्रशासन ने मामले की जांच आंतरिक शिकायत समिति को सौंपी है।

विज्ञापन


छात्रा के शिकायती पत्र के मुताबिक, वह प्रायोगिक परीक्षा के लिए फाइल की जांच कराने के लिए विभाग में गई थी। उस दौरान विभाग के एक शिक्षक ने उससे कहा-‘मैं परीक्षा में तुम्हारी इतनी मदद कर दूंगा कि कि तुम विभाग की टॉपर भी बन सकती है। जिन छात्राओं ने मुझे खुश रखा है, उनका रिजल्ट पता कर लेना तब मिलना। मैंने पहले भी तुमसे कई बार कहा है लेकिन तुमने इन पर ध्यान नहीं दिया। ऐसा करके तुम मेरी दुश्मनी मोल ले रही हो।’
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि शिक्षक के मुंह से ऐसी बातें सुनकर वह वहां से लौट गई। उसके बाद 21 दिसंबर की रात उस शिक्षक ने शराब के नशे में कई बार फोन किया। फोन के दौरान वे सहेली के साथ मिलने का दबाव बना रहे थे। उससे पहले भी वे कई बार परेशान कर चुके थे। इसलिए हिम्मत करके उसने सारी बात रिकॉर्ड कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

तुम्हारा रिजल्ट और जीवन खराब कर दूंगा
छात्रा के असुसार, अगले दिन जब वह विभाग में पहुंची तो शिक्षक ने उसे यह कहकर अपने चेंबर में बुलाया कि तुम कभी पास नहीं हो पाओगी। तुम्हारा रिजल्ट और जीवन दोनों बर्बाद कर दूंगा। डर के कारण छात्रा और उसकी सहेली चेंबर में गए तो वे गलत तरीके से छूते हुए अश्लील बातें करने लगे। उनके विरोध करने पर वे धमकाने लगे।

डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि शिकायत मिली है। आईसीसी को मामले की जांच सौंपी गई है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed