{"_id":"6495dfb8f9a478de910db1c8","slug":"ddu-achievement-of-naac-evaluation-will-be-seen-in-selfie-point-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-217686-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि: सेल्फी प्वाइंट में दिखेगी नैक मूल्यांकन की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि: सेल्फी प्वाइंट में दिखेगी नैक मूल्यांकन की उपलब्धि
विज्ञापन
कुलपति ने बैठक कर 28 जून को आयोजित होने वाले 41वें दीक्षांत समारोह की तैयारी की समीक्षा की
दीक्षांत समारोह का लोगो तैयार करने के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 28 जून को आयोजित होने वाले 41वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति प्रो राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन में तैयारी बैठक की। साथ ही निर्णय लिया गया कि दीक्षांत समारोह का लोगो तैयार करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
शु्क्रवार को बैठक में कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित की गई सभी समितियों के समन्वयकों तथा सदस्यों से तैयारियों से संबंधित जानकारी ली। नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस की ऐतिहासिक उपलब्धि को दर्शाती स्थाई सेल्फी प्वाइंट बनाने पर चर्चा की गई। इस सेल्फी प्वाइंट पर पदक विजेता तथा डिग्री होल्डर्स अपनी सेल्फी ले सकेंगे। इस सेल्फी के निर्माण के लिए ललित कला तथा संगीत संकायाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई।
कार्यक्रम में सभी मेडल के स्पॉन्सर्स, मेडल विजेताओं के अभिभावकों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवं शहर के सभी संस्थानों जैसे एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, आयुष विश्विद्यालय तथा गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। सभी कॉलेजों तथा ऑनलाइन जुड़ने वाले गणमान्य व्यक्तियों को वेबलिंक भेजा जाएगा। बैठक में सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्षगण एवं दीक्षा समितियों के समन्वयक तथा कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, वित्त अधिकारी संत प्रकाश सिंह, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
...
टॉपर्स पर आईं आपत्तियां
बताते हैं कि विधि विभाग से एक टॉपर पर एक आपत्ति दर्ज कराई गई है। एक छात्र ने खुद के टॉपर होने का दावा करते हुए यह आपत्ति दर्ज कराई है। छात्र ने अपनी आपत्ति में कहा है कि जिस छात्रा को अनंतिम सूची में टॉपर घोषित किया गया है, उसका प्रथम सेमेस्टर में बैक पेपर लगा था।
...
28 तक सभी छुट्टियां निरस्त
दीक्षांत समारोह के मद्देनजर डीडीयू प्रशासन ने 28 जून तक सभी छुट्टियां निरस्त कर दी है। जो शिक्षक, अधिकारी या कर्मचारी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी विभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। रविवार यानी 25 जून को भी विश्वविद्यालय परिसर पूर्ण रूप से खुला रहेगा। इसके बदले में 30 जून को अवकाश घोषित किया गया है।
...
कार्य परिषद ने तय नहीं की दीक्षांत की तिथि
गोविवि के हिन्दी विभाग के निलंबित आचार्य कमलेश कुमार गुप्त ने सोशल मीडिया ‘फेसबुक’ पर एक बार फिर दीक्षांत समारोह की टाइमिंग पर सवाल उठाया है। लिखा है, हमारे विश्वविद्यालय की परिनियमावली में दी गई व्यवस्था के अनुसार दीक्षांत समारोह की तिथि और समय कार्य परिषद तय करती है। इस दीक्षांत की तिथि कार्यपरिषद ने तय नहीं की है। 24 जून को होने वाली कार्य परिषद की बैठक की कार्यसूची में भी दीक्षांत समारोह से संबंधित कोई बिंदु नहीं है।
...
राज्यपाल हो सकतीं है मुख्य अतिथि
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। इसके उनके अलावा अन्य अतिथियां को भी दीक्षांत समारोह में बुलाया जाएगा।