{"_id":"61960e4d5ff676740104cc1b","slug":"dcm-hit-an-auto-filled-with-passengers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डीसीएम ने सवारी से भरे ऑटो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डीसीएम ने सवारी से भरे ऑटो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री
Thu, 18 Nov 2021 01:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:56 PM IST
सार
जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया, दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची और पीड़ितों की मदद की।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ऑटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी के अंतर्गत गोरखपुर सोनौली मार्ग पर भवनबारी चौराहा के समीप, चलती ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान डीसीएम गाड़ी से टक्कर हो गई। जिससे चलती ऑटो मौके पर ही पलट गई, ऑटो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार आधा दर्जन सवारियों को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज निजी स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
उक्त मामले में जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया, दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची और पीड़ितों की मदद की। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
उक्त मामले में जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया, दुर्घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची और पीड़ितों की मदद की। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन