फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DCM collided with tree after falling into pit from forelane one died

बस्ती: फोरलेन से गड्ढे में गिरकर पेड़ से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

Tue, 09 Nov 2021 11:05 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Nov 2021 11:05 AM IST
सार

डीसीएम इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
DCM collided with tree after falling into pit from forelane one died
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के हाइवे तेज डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह अयोध्या बस्ती हाइवे फतेहपुर जिले के जहानाबाद से हरी मिर्च लादकर डीसीएम वेस्ट बंगाल के बॉर्डर स्थित मेहंदीहपुर जा रहा था। अभी वहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआं रावत गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


वहीं ककुआ गांव के अभिषेक चौधरी बच्चों को स्कूल जाने के लिए सड़क पर छोड़ने आए थे। स्कूल में जैसे ही बच्चों को बैठा कर कुछ दूर आगे बढ़ी तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित डीसीएम को देख वह और एक अन्य साथी बाइक छोड़कर भागे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीएम इतनी तेज थी कि बाइक को टक्कर मार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम चालक नन्हे (40) पुत्र इस्माइल निवासी सवायजपुर थाना सवायजपुर (श्यामपुर) जनपद हरदोई मौत हो गई।


सूचना पर पहुंचे एनएचआई बाग कप्तानगंज पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम के मलबे में फंसे शव को बाहर निकाला डीसीएम के नीचे खलासी के दबे होने की आशंका पर ट्रेन से डीसीएम को हटाकर तलाश की गई लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed