फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dazzling cleaning of roads splash of water on dust in Gorakhpur

योगी जी शहर में आएं तो मिली सफाई: लोग बोले, इन्हें रोज गोरखपुर में ही होना चाहिए

Tue, 14 Mar 2023 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Mar 2023 12:08 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। लिहाजा सुबह करीब 10 बजे से एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और यूनिवर्सिटी चौराहा तक सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी सड़क को चकाचक करने में लगे रहे।

विज्ञापन
Dazzling cleaning of roads splash of water on dust in Gorakhpur
पैडलेगंज से मोहद्दीपुर रोड की सड़क पर पानी का छिड़काव करता नगर निगम का टैंकर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सोमवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक शहर के कुछ इलाकों का नजारा और दिनों से बहुत अलग था। सड़क किनारे कूड़े के ढेर पूरी तरह से गायब थे। सामान्य दिनों की तुलना में काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मुस्तैदी से सड़कों की सफाई कर रहे थे। सड़क किनारे इकट्ठा धूल भी उठा रहे थे। जहां कहीं भी धूल बची थी, उन स्थानों पर टैंकर और जेट मशीनों से पानी का छिड़काव हो रहा था। यह सब देख इन इलाकों के लोगों के मुंह से अनायास ही निकल रहा था, ऐसी सफाई के लिए योगी जी को रोज गोरखपुर आना होगा। नगर निगम प्रशासन तो इसी तरह की वीआईपी मूवमेंट पर ही जगता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। लिहाजा सुबह करीब 10 बजे से एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज और यूनिवर्सिटी चौराहा तक सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी सड़क को चकाचक करने में लगे रहे। पीछे-पीछे नगर निगम के टैंकर के अलावा जेट मशीन से पानी का छिड़काव हो रहा था।
विज्ञापन


पैडलेगंज से मोहद्दीपुर की तरफ सड़क के ठीक किनारे फल बेचने वाले भी पटरी के किनारे अपनी दुकान सजाए हुए थे। सफाई और पानी का छिड़काव का क्रम दोपहर में भी जारी रहा। वहीं सुबह के वक्त गोरखनाथ मंदिर से चित्रगुप्त मंदिर के बीच यातायात चौराहा, अग्रसेन चौराहा के अलावा पार्क रोड पर भी सफाई का नजारा कुछ ऐसा ही था। सफाई निरीक्षक राम विजय ने सिटी मॉल के पास सड़क किनारे गिट्टी बालू रखने पर सूरज पांडेय पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रमों के मद्देनजर सफाई कार्य में 700 कर्मचारी लगाए गए थे। कूड़ा करकट हटाने के साथ धूल पर नियंत्रण के लिए टैंकर और जेट मशीन से पानी का छिड़काव भी किया गया। छुट्टा पशुओं को हटाने के लिए टीम लगाई गई थी।

 

ऐसे ही आगे ध्यान दें तो न हो दिक्कत

यातायात तिराहा निवासी हरभजन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण हटा दिया था। ऐसा ही अगर प्रतिदिन रहे तो जनता और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी। अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है।

लगा ही नहीं कि मैं चित्रगुप्त मंदिर के पास रहता हूं
चित्रगुप्त मंदिर निवासी आशुतोष यादव ने कहा कि चित्रगुप्त मंदिर के बगल की गली में घर है। एक दिन पहले से ही सफाई और अतिक्रमण हटाने का काम किया जा रहा है। अगर यही काम दो दिन छोड़कर भी होरा रहे तो कितनी सहूलियत लोगों को मिल जाए।

वीआईपी गतिविधियों पर ही जागता है प्रशासन
बक्शीपुर निवासी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी सोमवार को चित्रगुप्त मंदिर गए थे। पहली बार नहीं है कि प्रशासन और अन्य विभाग आने के पहले इतने तेज हो गए। अगर वीआईपी मूवमेंट को हटाकर आम लोगों की सुविधा के लिए ऐसे ही काम हो तो कितना बेहतर होगा।

 

जाम में धूल से पट जाता है चौराहा

गणेश चौक निवासी सुबोध मिश्रा ने कहा कि गर्मी में सबसे बड़ी परेशानी धूल और चौराहे पर लगने वाले घंटों जाम से होती है। लेकिन, सोमवार को जाम न के बराबर था। यही व्यवस्था सभी दिन रहे तो राहगीरों के साथ व्यापारियों को भी सहूलियत मिल जाए।

आम दिनों में जाम और अतिक्रमण बड़ी समस्या
पार्क रोड निवासी भोला ने कहा कि आम दिनों में पार्क रोड पर जाम और सड़कों पर किया गया अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन जाती है। सड़कों पर लंबी-लंबी लाइन में गाड़ियों के खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है। सोमवार को सड़क किनारे ऐसा नजारा नहीं दिखा।
 
पानी का छिड़काव नियमित होना चाहिए
मोहद्दीपुर उमेश अग्रवाल ने कहा कि सोमवार सुबह से ही नगर निगम की टीम सफाई और पानी के छिड़काव में लगी हुई थी। ऐसा नियमित होना चाहिए क्योंकि सड़क किनारे धूल से काफी परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed