फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughter lost the battle of life in Siddharthnagar

जिंदगी की जंग हार गई बिटिया: जीजा ने दोस्त के साथ की थी दरिंदगी, बाग में बेहोशी की हालत में मिली थी युवती

Tue, 02 May 2023 03:11 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 03:11 AM IST
सार

चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 अप्रैल की सुबह बाग में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली थी। जांच में पता चला कि युवती के साथ उसके सगे जीजा ने गांव के एक युवक के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। अपनी करतूत को छिपाने के लिए आरोपियों ने युवती की बेरहमी से पिटाई की थी।

विज्ञापन
Daughter lost the battle of life in Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सिद्धार्थनगर में जीजा और उसके दोस्त की हैवानियत का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती सोमवार को 60 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गई। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती की बेरहमी से पिटाई की थी जिससे वह बेहोश हो गई थी। सिर में गंभीर चोट लगने से वह कोमा में चली गई थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में उसे भर्ती कराया गया था। हैवानियत के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 अप्रैल की सुबह बाग में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली थी। जांच में पता चला कि युवती के साथ उसके सगे जीजा ने गांव के एक युवक के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। अपनी करतूत को छिपाने के लिए आरोपियों ने युवती की बेरहमी से पिटाई की थी, ताकि वह मर जाए। आरोपी उसे मरा समझकर बाग में छोड़ गए थे।

विज्ञापन

 

बेहोशी की हालत में युवती को पहले जिला अस्पताल लाया गया था, वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। आईसीयू में रखकर युवती का इलाज किया जा रहा था। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह कोमा में चली गई थी। जिंदगी और मौत से जूझते उसने 60 घंटे बाद दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद बताया कि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही मौत की असली वजह भी पता चल सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed