{"_id":"5fd211a98ebc3e41106106ae","slug":"daughter-killed-father-with-lover-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने ली थी पिता की जान, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने ली थी पिता की जान, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश
Thu, 10 Dec 2020 05:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज पुलिस ने हसबुद्दीन की हत्या के आरोप में उनकी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पैतृक जमीन को औने-पौने दाम में बिकता देख गुस्से में संतुलन खोने के बाद बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की जान ले ली थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने अपने कार्यालय कक्ष में इस वारदात के पर्दाफाश के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते एक दिसंबर 2020 को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनगढ़िया पेट्रोल पंप के पास पवह नाला से हसबुद्दीन निवासी नयनसर टोला भरतपुर का शव मिला था।
विज्ञापन
मृतक की बेटी सबीना की तहरीर पर चार दिसंबर को केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना में पाया गया की हसबुद्दीन की सात बेटियों में सबसे बड़ी बेटी सबीना का प्रेम उसी गांव के निवासी राजेंद्र चौधरी से काफी दिनों से था। हसबुद्दीन अपनी कुछ जमीन पहले औने-पौने दामों में बेच चुके थे। बचा हुआ डेढ़ एकड़ आम का बाग भी बेचना चाहते थे।
विज्ञापन
सबीना को यह नागवार लगा था। इसके चलते हसबुद्दीन व सबीना में विवाद भी होता था। एसपी ने बताया कि सबीना ने अपने प्रेमी राजेंद्र चौधरी के साथ मिलकर 25 नवंबर 2020 की रात में सुनियोजित तरीके से पिता के कमरे में पहुंची। उसने तकिया से पिता का मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को चौकी के नीचे छिपा दिया। दूसरे दिन 26 नवंबर की रात को चुपके से शव को राजेंद्र अपने कंधे पर लादकर बनगढिया पेट्रोल पंप के बगल पवह नाले में फेंक दिया।
उसके बाद मृतक की बेटी ने 28 नवंबर को बृजमनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तहकीकात के दौरान सबूत मिलने पर सबीना खातून व राजेंद्र को 10 दिसंबर को बनगढ़िया चौराहे पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।