फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughter-in-law files case against mother, father-in-law, demanding outstanding electricity bill in Gorakhpur

Gorakhpur News: बिजली का बकाया बिल मांगने पर बहू ने सास, ससुर पर दर्ज कराया केस दर्ज- पहले बना चुकी है दबाव

Wed, 29 May 2024 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 May 2024 11:10 AM IST
सार

सास ने बताया कि उनके बिल जमा नहीं करने से बिजली निगम वाले आए दिन बकाया वसूलने पहुंचते हैं। रुपये की मांग करने पर बहू नीलम अपना सिर दीवार से लड़ाकर जख्मी कर लिया और थाने जाकर उन पर पिटाई का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। सास ने आरोप लगाया कि बहू उनको पहले भी फंसाने के कई प्रयास कर चुकी है। वह जहर खाने, बिजली का तार पकड़ कर जान देने की धमकी पहले भी दे चुकी है।

विज्ञापन
Daughter-in-law files case against mother, father-in-law, demanding outstanding electricity bill in Gorakhpur
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खोराबार इलाके में रुपये नहीं देने पर सास, ससुर और ननद पर मारपीट कर बहू को घायल करने की सच्चाई पता करने पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार बिजली बिल का 90 हजा रुपये का बकाया मांगना उनको महंगा पड़ गया। सास, ससुर का कहना है कि रुपया मांगने पर उन पर मारपीट का केस दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार इलाके के दर्शनवा नंबर-2 निवासी नीलम देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके ससुर रामभुआल, सास सरस्वती और ननद ज्योति के खिलाफ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि वह अक्सर उससे रुपये मांगते हैं। रुपये नहीं देने पर मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना की हकीकत जानने जब टीम गांव पहुंची, तो मालूम हुआ कि ससुर रामभुआल राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। वह काम पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर मौजूद सास सरस्वती ने बताया कि उनके दोनों लड़के अजय और विजय एक ही मकान में रहते हैं। दोनों लड़के और वह लोग अलग-अलग रहते हैं, सबका खाना अलग बनता है। मकान का बिजली कनेक्शन उनके नाम पर है। बिजली का बिल 90 हजार रुपये आया था।

बिजली का उपभोग सभी के करने पर दोनों लड़कों से अलग बिजली का बिल जमा करने के लिए रुपये की मांग की। नहीं देने पर रामभुआल ने अपने हिस्से का 33 हजार रुपये बिल जमा कर दिया।

उनके बिल जमा नहीं करने से बिजली निगम वाले आए दिन बकाया वसूलने पहुंचते हैं। रुपये की मांग करने पर बहू नीलम अपना सिर दीवार से लड़ाकर जख्मी कर लिया और थाने जाकर उन पर पिटाई का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। सास ने आरोप लगाया कि बहू उनको पहले भी फंसाने के कई प्रयास कर चुकी है। वह जहर खाने, बिजली का तार पकड़ कर जान देने की धमकी पहले भी दे चुकी है।


एक बार वह फंदा से लटकने का भी प्रयास कर चुकी है। वह वर्ष 2019 में इसकी शिकायत एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कर चुकी हैं।

गोंडा अपनी मां के पास चली गई है बहू
सास, ससुर और ननद पर केस दर्ज कराने वाली बहू नीलम देवी घर पर नहीं मिली। पता करने पर मालूम हुआ कि वह अपनी मां के पास गोंडा चली गई है। उसके पति भी राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। वह भी काम पर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed