{"_id":"5ed0ee16e90bce0f62638528","slug":"daughter-in-law-and-son-also-got-corona-positive-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में पिता के बाद बहू और बेटे भी मिले कोरोना पॉजिटिव, सेवा करना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में पिता के बाद बहू और बेटे भी मिले कोरोना पॉजिटिव, सेवा करना पड़ा भारी
Fri, 29 May 2020 04:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई से लौटे कोरोना संक्रमित पिता की सेवा करना बेटे-बहू को भारी पड़ गया। शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आए रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति मुंबई से लौटा था। बताया जा रहा है कि स्क्रीनिंग के बाद वह घर चला गया। तब तक वह परिवार के सदस्यों से न चाहते हुए भी हालचाल जानने के चक्कर में संपर्क में आ चुका था।
विज्ञापन
तबीयत खराब होने पर उसे जिला मुख्याल के एक विद्यालय में क्वारंटीन करने के साथ लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। छह दिन पूर्व वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने परिवार के सात सदस्यों के लार का सैंपल भिजवाया।
विज्ञापन
वहीं बहू और बेटे की तबीयत खराब होने के बाद सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में करौंदा मसिना में क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को आए रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गांव के अन्य लोगों का कहना था कि अगर दोनों सत्कार में न जुटे होते तो शायद इस खतरनाक बीमारी की चपेट में नहीं आते।