{"_id":"6865869c3fea86c53d0c872d","slug":"daring-earring-stolen-from-a-woman-out-for-morning-walk-after-scuffling-with-her-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-989997-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : मॉर्निंग वॉक पर टहल रही थी महिला...टीशर्ट पहने युवक ने की बातचीत- हाथापाई कर लूट ली बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : मॉर्निंग वॉक पर टहल रही थी महिला...टीशर्ट पहने युवक ने की बातचीत- हाथापाई कर लूट ली बाली
Thu, 03 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:51 AM IST
सार
राधिका शर्मा ने बताया कि मंगलवार करीब चार बजे वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। रास्ते में वह स्पोर्ट्स कॉलेज के पीछे पश्चिम चौराहे के पास पहुंची ही थीं कि हाॅफ पैंट व टीशर्ट पहना युवक उनके पास पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान अचानक युवक ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विस्तार
बेखौफ बदमाश ने मंगलवार सुबह स्पोर्ट्स कॉलेज के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली राप्तीनगर फेज 4 निवासी राधिका शर्मा से हाथापाई कर कान की बाली लूट ली। बदमाश के भागने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है।
राधिका शर्मा ने बताया कि मंगलवार करीब चार बजे वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। रास्ते में वह स्पोर्ट्स कॉलेज के पीछे पश्चिम चौराहे के पास पहुंची ही थीं कि हाॅफ पैंट व टीशर्ट पहना युवक उनके पास पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान अचानक युवक ने हमला कर दिया।
वह कुछ समझ पातीं तब तक हाथापाई करते हुए उन्हें सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उनके कान की बाली नोचकर लूट ली और भाग गया। इसके बाद राधिका ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर थाने में तहरीर देने को कही। सीओ कैंपियरगंज विवेक तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की तलाश की जा रही है।