फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Darbhanga-Amritsar special arrived 12 hours late

Gorakhpur News: 12 घंटे देरी से आई दरभंगा-अमृतसर स्पेशल

Sun, 23 Jun 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Darbhanga-Amritsar special arrived 12 hours late
स्पेशल ट्रेन के यात्रियों की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा। रोजाना यह ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरभंगा-अमृतसर स्पेशल शनिवार को करीब 12 घंटे देरी से गई। यात्रियों को इसके लिए स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

05561 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल को सात घंटे के लिए री शेड्यूल किया गया था। इस ट्रेन को सुबह 3:15 बजे आना था जबकि यह लेट होकर दोपहर में 3:43 बजे पहुंची। देवरिया से आए विकास कुमार ने बताया कि ट्रेन पहले री शेड्यूल हुई थी। सुबह घर से निकल गए, लेकिन ट्रेन और भी लेट होते गई। मजबूरन प्लेटफॉर्म पर करीब पांच घंटे ज्यादा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जालंधर जाने वाले गंगाधर ने बताया कि वे ट्रेन के लिए रात में ही स्टेशन पर आ गए थे। उन्होंने बताया कि आने पर पता चला कि ट्रेन देरी से चल रही है और सुबह आएगी। इसकी वजह से दिनभर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से आई। 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पांच घंटे, सीतामढी-नई दिल्ली स्पेशल आठ घंटे देरी से आई।
ट्रैक पार कर रहे यात्री
गोरखपुर जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज बंद है। लोगों को प्लेटफॉर्म पार करने के लिए पूर्वी या पश्चिमी छोर के फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शनिवार को कई लोग इससे बचते हुए ट्रैक पार कर जाने लगे। जो भी ट्रेन आती थी उसके यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed