{"_id":"6381a9290ffe926e34070882","slug":"dap-rack-in-gorakhpur-2010-mt-fertilizer-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में आई डीएपी की रैक, 2010 एमटी मिला उर्वरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में आई डीएपी की रैक, 2010 एमटी मिला उर्वरक
Sat, 26 Nov 2022 11:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:20 AM IST
सार
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि खाद की एक रैक शनिवार की रात तक आ जाएगी। इसी तरह 27 को दो रैक खाद और आ रही है। उनके पास जो सूचना आई है, उसके अनुसार खाद की तीन रैक आ रही है। अब खाद की कोई किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
डीएपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई दिनों से डीएपी की रैक का इंतजार कर रहे कृषि विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को राहत की सांस ली। डीएपी की एक रैक नकहा में लगी है। उसमें 2010 मीट्रिक टन खाद जिले को मिली है। जो रैक आई है उसमें से महराजगंज व अन्य जिलों को भी खाद भेजी गई है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे लोग खाद के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब लगातार रैक आ रही है। दो दिन बाद डीएपी की दो रैक और जिले में आ रही है। इससे खाद की किल्लत कम हो जाएगी। शुक्रवार को डीएपी की जो रैक आई है, वह साधन सहकारी समितियों व सहकारिता के गोदामों पर जाएगी। वहां से किसानों को खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि खाद की एक रैक शनिवार की रात तक आ जाएगी। इसी तरह 27 को दो रैक खाद और आ रही है। उनके पास जो सूचना आई है, उसके अनुसार खाद की तीन रैक आ रही है। अब खाद की कोई किल्लत नहीं होगी। दो दिन के अंदर पांच हजार एमटी डीएपी यहां पहुंच जाएगी। वह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जिले में खाद की समस्या न रहे।
विज्ञापन