Gorakhpur: होली की खुमारी में भूले कानून, तमंचा लहराते हुए भोजपुरी गाने पर डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कीचड़ में लोट-लोट कर डांस कर रहे हैं। उनमें कुछ कम उम्र के बच्चे भी हैं। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो चिलुआताल के परमेश्वरा पुर गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कीचड़ में लोट-लोट कर डांस कर रहे हैं। उनमें कुछ कम उम्र के बच्चे भी हैं। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि वीडियो के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।