फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dampness in house will make one suffer from asthma mosquitoes will increase malaria

प्लॉटों में जमा है बारिश का पानी: घर की सीलन बना देगी दमा रोगी, मच्छर बढ़ाएंगे मलेरिया

Sat, 02 Sep 2023 03:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 03:35 PM IST
सार

बीआरडी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि इस मौसम में सबसे अधिक ध्यान बच्चों का रखना है। बारिश के चलते चारों तरफ घास व गंदगी फैली है। बच्चे खेलते वक्त मच्छर व वायरस की चपेट में आते हैं।

विज्ञापन
Dampness in house will make one suffer from asthma mosquitoes will increase malaria
प्लॉट में जमा पानी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगस्त में हुई झमाझम बारिश के बाद सितंबर की तेज धूप व गर्मी संक्रामक बीमारियों को बढ़ाएगी। अगर घरों के आसपास गंदा पानी है तो उसकी सफाई कराएं। इसके अलावा कमरे में सीलन है तो उसे खत्म करने का उपाय करें। सीलन जहां दमा के रोगियों की दिक्कत बढ़ाती है तो वहीं गंदे पानी में पले मच्छर मलेरिया को बढाएंगे।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि इस मौसम में घरों के आसपास जमा गंदगी की वजह से सबसे अधिक बीमारियां फैलती हैं। मच्छरों के काटने से मलेरिया समेत कई बीमारियां होती हैं। गंदा पानी भूजल को भी दूषित करता है।
विज्ञापन


दूषित पानी जब पीने के प्रयोग में आता है तो उससे पेट से संबंधित बीमारियों के अलावा टायफाइड भी होता है। इसलिए सबसे अधिक ध्यान इस बात का रखें कि घर के अगल-बगल में अगर गंदा पानी है तो उसकी सफाई करा दें। अगर ऐसा संभव नहीं है तो उसमें हर हफ्ते मोबिल या मिट्टी का तेल डाल दें, जिससे मच्छर मर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स साइंस पढ़ने के लिए खोजे नहीं मिल रहे छात्र, 60 के सापेक्ष सात ने ही लिया प्रवेश

एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार बताते हैं कि घर के बगल में जमा गंदा पानी, घर के अंदर की दीवारों पर सीलन और कमरे में गंदे पर्दे भी बीमारियों को बढ़ाते हैं। उमस भरी गर्मी में वायरस तेजी से फैलते हैं। अगर घर की छत या दीवार पर सीलन है तो उसमें तमाम हानिकारक वायरस हो सकते हैं जो आपको दमा का रोगी बना देंगे।

इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: स्काई-वे....भूल जाएंगे रेलवे स्टेशन और रोडवेज का लंबा जाम

बीआरडी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि इस मौसम में सबसे अधिक ध्यान बच्चों का रखना है। बारिश के चलते चारों तरफ घास व गंदगी फैली है। बच्चे खेलते वक्त मच्छर व वायरस की चपेट में आते हैं। इसलिए इस मौसम में सफाई का विशेष ध्यान दें। बच्चों को ताजा भोजन दें। पानी को गर्म कर ठंडा करें और तभी पीएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed