फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Damage to factories due to power cut due to strong wind in Gorakhpur

Gorakhpur News: तेज हवा के चलते बिजली काटने से फैक्टरियों को नुकसान, घंटों हो रही कटौती, नुकसान झेल रहे उद्यमी

Sun, 21 Apr 2024 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Apr 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
Damage to factories due to power cut due to strong wind in Gorakhpur
बिजली ( सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

तेज पछुआ हवा के कारण बार-बार बिजली काटने से फैक्टरियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है। इस मामले में तीन दिनों से उद्यमी अपने सोशल मीडिया ग्रुप में परेशानी शेयर कर रहे हैं, लेकिन बिजली निगम उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया विकासनगर व गोरखनाथ में करीब 60 फैक्टरियां हैं, जिनमें सात फ्लोर मिल और तीन प्लास्टिक फैक्टरियां शामिल हैं। इनमें अचानक आपूर्ति बंद होती है तो माल फंस जाता है। 60 से 100 श्रमिकों का हाथ एक साथ रुक है जिससे नुकसान होता है।
विज्ञापन


उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल फीडर को 24 घंटे आपूर्ति मिलनी चाहिए, लेकिन शनिवार को दोपहर 2:28 से शाम 5:40 बजे तक छह बार बिजली कटी। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को दोपहर 12:10 से शाम 7:42 बजे तक नौ बार बिजली आपूर्ति बंद हुई थी। बार-बार कटौती के कारण उद्यमी फैक्ट्री में कार्य रोक नहीं सकते हैं, क्याेंकि श्रमिकों को वेतन और मांग के अनुसार आपूर्ति देना उनकी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमी राजकुमार जालान ने बताया कि फ्लोर मिल चलने के दौरान अचानक बिजली गुल हो जाती है तो माल रोल में फंस जाता है। इससे माल जम जाता है तो उसकी सफाई करनी पड़ती है। एक घंटे में पांच टन उत्पादन होता है, लेकिन अचानक आपूर्ति बंद हुई तो इसमें चार टन ही उत्पादन होगा। बिजली निगम को भूमिगत केबल की सुविधा देनी चाहिए।

उद्यमी भोला जायसवाल ने बताया कि उद्यमियों ने फैक्टरी चलाने के लिए इंडस्ट्रि्यल फीडर से महंगी बिजली का कनेक्शन लिया है, लेकिन तेज हवा के कारण ट्रिपिंग से बार-बार बिजली कट रही है जिससे नुकसान हो रहा है। इंडस्ट्रि्यल फीडर के लिए भूमिगत केबल से आपूर्ति दी जानी चाहिए।

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि इंडस्ट्रि्यल फीडर को भूमिगत केबल से आपूर्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ उस एरिया में पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।


राप्ती नगर में कट गई बिजली
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के अंतर्गत रामजानकी नगर फीडर की बिजली शनिवार को तेज हवा के कारण कटती रही। इसी प्रकार पादरी बाजार क्षेत्र में भी दोपहर में बिजली काटनी पड़ी। चौरीचौरा क्षेत्र के छावनी और मुंडेरा एवं गोला बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed