{"_id":"6410c694a8e41ef5340d2834","slug":"dabang-took-away-crop-police-engaged-in-investigation-gorakhpur-news-c-7-1-85155-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फसल उठा ले गए दबंग, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फसल उठा ले गए दबंग, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 15 Mar 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के बाद पुलिस ने फसल कटवाकर एक व्यक्ति को किया था सुपुर्द
एसडीएम के आदेश तक फसल को रखना था सुरक्षित
निचलौल। थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में बीते दिनों पुलिस की मौजूदगी में विवादित फसल को कटवाकर एक व्यक्ति को सुरक्षित रखने के लिए सौंपा गया था। एसडीएम के आदेश पत्र को लेकर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि कुछ लोग उस शख्स को धमकी देते हुए फसल उठा ले गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने बताया कि बरगदही गांव में प्रथम पक्ष शैलेश पटेल और द्वितीय पक्ष रामकृपाल के बीच खेत में खड़ी फसल को लेकर विवाद था। इसी बीच शैलेश पटेल छह मार्च को बिना किसी सूचना के खेत में पहुंच फसल को कटवाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों और ग्रामीणों की सहमति से फसल को कटवाकर गांव के रामनैन के घर रखवा दिया।
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि विवादित भूमि प्रथम पक्ष शैलेश पटेल के नाम से दर्ज है। इस भूमि को शैलेश पटेल ने रामकृपाल के हाथों छह लाख रुपये में रेहन रखा है। इसमें से आधी रकम तीन लाख रुपये वापस करने के बाद रामकृपाल आधी भूमि को छोड़कर शेष भूमि पर तिलहन की फसल लगाए थे। ऐसे में विवादित भूमि पर लगे फसल को काटने का अधिकार रामकृपाल को है। इसका सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि एसडीएम के आदेश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन फसल मौके पर नहीं थी। रामनैन ने पूछताछ में बताया कि कुछ लोग धमकी देते हुए दरवाजे से कटी फसल को जबरन उठा ले गए हैं। दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए प्रकिया चल रही है।