{"_id":"5efb42138ebc3e42cf7f2663","slug":"cylinder-cracked-due-to-fire-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आग लगने से फटा सिलिंडर, बाल बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आग लगने से फटा सिलिंडर, बाल बाल बचे लोग
Tue, 30 Jun 2020 07:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 30 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर कैंट इलाके के महादेव झारखण्डी मंदिर के पास के रहने वाले प्रवेश प्रताप सिंह के घर में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में सोमवार की रात 9 बजे आग लग गई। आग लगने से परिवार में अफरा तफरी मच गयी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले हनुमान साहनी व रंजीत कुमार ने बहादुरी दिखाते हुए गैस सिलिडर को हाथ से पकड़कर घर के बाहर एक मैदान में फेंक दिया।
बाहर फेंकते ही सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। लोगों का कहना है कि दोनों युवक अगर समय से आग लगे सिलिंडर को बाहर नही फेंकते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे प्रवेश प्रताप की पत्नी खाना बना रही थीं। इस दौरान सिलिंडर में आग लग गयी। आग लगने की सूचना पर पार्षद प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह भी पहुच गये। उन्होंने फोन कर पुलिस व फायर बिग्रेड को भी बुला लिया। फायर बिग्रेड ने जल रहे फटे सिलिंडर की आग को बुझाया।